Logo
Aaj ka Rashifal, 18 फरवरी 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal, 18 February 2025: फरवरी महीना महाकुंभ की वजह से अत्यंत पवित्र है। आज वृश्चिक, मिथुन और धनु राशि वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। इसके अलावा जहां तक मंगलवार (18 फरवरी 2025) के राशिफल की बात है, तो ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, 12 राशि में से कुछ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा, जबकि 5 राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य गुजरेगा। 

हिंदू पंचांग के मुताबिक, मंगलवार (18 फरवरी 2025) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर है। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (18 फरवरी 2025) का दिन कैसा रहेगा? देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर राशिफल तैयार किया है। जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि (aaj ka mesh rashifal)
आज आपको लोगों की नकारात्मक टिप्पणियों से खुद को बचाने की कोशिश करने का प्रयास करना है। धैर्य से आपको सबकुछ मिलेगा जो आप काफी समय से चाह रहे हैं। बोरियत दूर करने के लिए पैसे खर्च करने से बचें। किसी बढ़िया प्रोजेक्ट को छोड़ने का आज आपके मन में ख्याल आ सकता है। सोच-विचार कर की कोई निर्णय लें।
आज की सलाह: दिमाग से काम लें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 5

वृषभ राशि (aaj ka vrishabh rashifal)
आपको आज अपने पुराने काम निपटाने का प्रयास करना है। नहीं तो वह ठंडे बस्ते में पड़ा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आप फोन में बात करें जो आपका पुराना मित्र हो और बहुत खास रहा हो। वह आपके लिए कोई मदद कर सकता है। बचा हुआ समय परिवार के साथ बिताने का प्रयास करें।
आज की सलाह: समय का सदुपयोग परिवार के साथ करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 7

मिथुन राशि (aaj ka mithun rashifal)
आज आपको अपने ऊपर परिवर्तन के बारे में सोचना चाहिए। आपका व्यवहार अगर काफी समय से लोगों को पसंद नहीं आ रहा है तो उस पर भी बदलाव की सोचें। वफादारी की वजह से आपको काफी लाभ और मान-सम्मान मिल सकता है। पैसे कमाने का कोई नया विचार आ सकता है।
आज की सलाह: वफादारी पर विश्वास बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 4

कर्क राशि (aaj ka kark rashifal)
कोई आपकी आज आलोचना कर सकता है, जिसको लेकर आप परेशान भी नजर आएंगे। बजट पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने अच्छे विचार के बारे में बोलने के लिए तैयार रहें। कोई बड़ा अवसर आपके हाथ आने की संभावना है। निवेश के बारे में प्लान बनाने के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
आज की सलाह: अवसर को हाथ से न जानें दें।
भाग्यशाली रंग: व्हाइट, लकी नंबर: 3

सिंह राशि  (aaj ka singh rashifal)
आज कोई आपको दबाव में रखने का प्रयास कर सकता है लेकिन आपको अपने हिसाब से धैर्य के साथ कार्य करने की जरूरत है। आपका सामान्य शांत व्यवहार कुछ लोगों को खराब लग सकता है। लेकिन कुछ लोग इससे प्रभावित भी होंगे। प्रियजन आपका कुछ खास ध्यान आकर्षित करेगा।
आज की सलाह: प्रियजन पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: मैटी, लकी नंबर: 7

कन्या राशि (aaj ka kanya rashifal)
आज आपको सभी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। मौज-मस्ती और मनोरंजन में आपका दिन आज बीतेगा। खरीदारी के लिए आपका दिन आज काफी शानदार रहने वाला है। आज अपने करियर को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। उसके लिए कुछ पहल भी शुरू करेंगे।
आज की सलाह: अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: 5

तुला राशि (aaj ka tula rashifal)
आपके आस-पास के लोग आज किसी प्रोजेक्ट को छोड़ सकते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। आपका कोई साथी आज आपके लिए कोई न कोई रास्ता जरूर निकालेगा। कोशिश करें कि आज दोस्त से फोन पर बात जरूर करें। आर्थिक स्थिति को लेकर भी आपको विचार करने की जरूरत है।
आज की सलाह: साथी से सलाह जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 4

वृश्चिक राशि (aaj ka vrishchik rashifal)
आज के दिन का ज्यादातर समय अपने साथी के साथ बिताने का प्रयास करें। वित्तीय सफलता का मार्ग सुगम होगा। अगर आप विवाह को लेकर काफी समय से चिंता जाहिर कर रहे हैं तो आज कहीं से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। दिन का आनंद लेने का प्रयास करें।
आज की सलाह: दिन का आनंद उठाएं।
भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: 7

धनु राशि (aaj ka dhanu rashifal)
आज आप अपना क्वालिटी टाइम अपने खास लोगों के साथ बिताएंगे। आज रात अपने प्रेमी के लिए कुछ खास करने का प्रयास करें। कोई आपके साथ अच्छे सौदे कर सकता है। लेकिन आप आज समूह में काम करने से बचें। नहीं तो आपके साथ छल हो सकता है।
आज की सलाह: पार्टनरशिप में कार्य करने से बचें।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 8

मकर राशि (aaj ka makar rashifal)
आज आपके विचार काफी उतार-चढ़ाव भरे रह सकते हैं। लेकिन आपको अपने विचारों को शांत रखना है। कुछ अतिरिक्त पैसे बचाकर रखें। अचानक से आपको कहीं से काम आ सकता है। आज सहकर्मियों से दूर रहें। शेयर बाजार में इनवेस्ट करने का प्लान बना सकते हैं।
आज की सलाह: सहकर्मियों से दूर रहने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 2

कुंभ राशि (kumbh rashi ka rashifal)
आज आपके जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संघर्ष से पीछे हटने को बिल्कुल भी न सोचें। बल्कि कड़ी मेहनत करने का प्रयास करें। अच्छी वित्तीय योजना आज आपको फिजूलखर्ची से बचाएगी। अगर कहीं आप निवेश करने को सोच रहें हैं तो अनुभवी लोगों से या परिवार से सलाह लेकर ही शुरू करें। 
आज की सलाह: सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है।आज आप पर हनुमानजी विशेष कृपा रहेगी। गाय को गुड़ जरूर खिलाएं। 
भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर: 7

मीन राशि (meen rashi ka rashifal)
आज आपके ऊपर आलस्य हावी हो सकता है। ऊर्जावान होकर कार्य करने का प्रयास करें। आज धैर्य की आवश्यकता है। निवेशों के बारे में आप काफी चिंतन कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य करने का प्रयास आपको करना चाहिए। करियर को लेकर भी आज आप कोई नई शुरूआत करने का प्लान बनाएंगे।
आज की सलाह: हनुमानजी की कृपा पाने के लिए चोला और पान का बीड़ा अर्पित करें। भाग्य के द्वार खुलेंगे। राहु-शनि की पीड़ा में शांति आएगी। 
भाग्यशाली रंग: रेड, लकी नंबर: 1

5379487