Logo
Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त 2024 सोमवार को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। बहनें इस दिन अपने भाइयों की मंगल कामना के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं।

Raksha Bandhan 2024: 19 अगस्त 2024 सोमवार को देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। बहनें इस दिन अपने भाइयों की मंगल कामना के लिए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाये जाने वाले त्यौहार पर हर व्यक्ति जीवन की सुख-समृद्धि और धन में बढ़ोतरी के लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकता है। इसके लिए कुछ ज्योतिषीय आसान उपाय यहां दिए गए है। 

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए रक्षाबंधन के उपाय
(Aarthik Tangi Door Karne Ke Rakshabandhan Upay)

  • - रक्षाबंधन के दिन घर के मंदिर में सुबह और शाम को मां लक्ष्मी के सामने एक घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। 
  • - रक्षाबंधन के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। उन्हें खीर का भोग अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है। 
  • - रक्षाबंधन के दिन बहन के हाथ से भाइयों को गुलाबी रंग के कपड़े में अक्षत, सुपारी और एक चांदी का सिक्का डलवा कर गांठ लगवा लेनी चाहिए। इसके पश्चात इस पोटली को घर में उस जगह पर रख देवें, जहां सबसे अधिक बार पैसा रखा जाता है। इस उपाय से धन में बढ़ोतरी होने लगती है। 
  • - रक्षाबंधन पर एक नारियल लेकर उसे लाल मिट्टी के एक छोटे से घड़े या बर्तन में रख देवें। इसके बाद घड़े को लाल कपड़े से ढक दें। अब इसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में घर की आर्थिक तंगी से निजात मिलना शुरू हो जायेगा। 
  • - रक्षाबंधन के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ अपने इष्ट देव यानी कुलदेवी या कुलदेवता की पूजा अवश्य करें। इस उपाय से इष्ट देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के सभी संकट दूर होने लगते है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

5379487