Logo

Astrological Signs 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2025 का शेष समय कई प्राकृतिक घटनाओं का बिगुल बजाने वाला है। अभी साल का तीसरा माह यानी मार्च चल रहा है। इसी महीने की 29 तारीख को 9 ग्रहों में से 6 ग्रह मीन राशि में रहेंगे। यह साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन भी माना जा रहा है। शनिदेव 30 सालों बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां शनिदेव पहले से ही मौजूद राहु के साथ युति करेंगे, जिससे पिशाच और ग्रहण योग का निर्माण होगा। 

शनिदेव का यह राशि परिवर्तन और राहु के साथ युति करना संपूर्ण राशिचक्र को प्रभावित करेगा। साथ ही देश और दुनिया में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं को भी प्रभावित करेगा। साल 2025 ग्रहों के राजा मंगल का है, जो कई बड़ी घटनाओं का संकेत देते है। चलिए विस्तार से जानते है इस बारे में- 

शनि राशि परिवर्तन से पहले भूकंप
(Earthquake before Saturn transit 2025)

ज्योतिष के मुताबिक, 29 मार्च 2025 शनिवार को शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इससे ठीक एक दिन पहले ही यानी 28 मार्च को म्यांमार में भूकंप से तबाही का मंजर है। भूकंप की तीव्रता 7.7 के करीब बताई गई है। तारामंडल में ग्रहों के उथल-पुथल का परिणाम है कि, इस तरह की घटनाएं हो रही है। 

शनि राशि परिवर्तन से विश्व युद्ध का खतरा
(Danger of world war due to Saturn transit 2025)

कई ज्योतिष आधारित भविष्यवाणियों की मानें तो, शनिदेव के मीन राशि में आते ही दुनियाभर में विश्व युद्ध का अगला चरण प्रारंभ होगा। इसमें रशिया यूक्रेन, इजरायल हमास के बाद का पड़ाव शामिल है। ज्योतिष आधार पर संभावना जताई जा रही है कि, कई मोर्चों पर युद्ध की शुरुआत होने वाली है। 

गुरु गोचर से मौसम में होगी हलचल
(Guru Gochar 2025 Impect on Weather)

आने वाली 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का यह गोचर दुनियाभर के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आ सकता है। संभावना जताई जा रही है कि, गुरु गोचर के इस प्रभाव से जलवायु में परिवर्तन और मौसम में बड़ा बदलाव देखना पड़ सकता है। 

राहु गोचर 2025 से महामारी का खतरा
(Rahu Gochar2025 Pandemic Risk)

ज्योतिष के अनुसार, मायावी ग्रह राहु 18 मई 2025 को शाम 5 बजकर 08 मिनट पर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। राहु का यह गोचर किसी नई महामारी को लेकर आ सकता है। इससे पहले कोरोना वायरस खूब तबाही मचा चुका है लेकिन अब कोई नई महामारी दुनियाभर के लोगों को परेशान कर सकती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।