Logo
Navratri 2025 me Mata Ke Kis Roop Ko Kaunsa Bhog Lagana Chahiye: नवरात्रि की पूजा में माता के अलग-अलग स्वरूपों का महत्व भी अलग-अलग है। इसलिए हर स्वरुप की पूजा के दौरान भोग सामग्री भी अलग ही रखी जानी चाहिए। जानते है मां के किस स्वरुप को कौनसा भोग प्रिय है।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि, हिंदुओं के लिए विशेष पवित्र दिन है। इन दिनों में माता दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही साधक व्रत रखते है और मां से अपने जीवन के सभी कष्टों के निवारण की प्रार्थना करते है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नवरात्रि के 9 दिनों में माता की सच्ची आस्था के साथ पूजा और व्रत करने से सभी परेशानियों का अंत होता है। नवरात्रि की पूजा में माता के अलग-अलग स्वरूपों का महत्व भी अलग-अलग है। इसलिए हर स्वरुप की पूजा के दौरान भोग सामग्री भी अलग ही रखी जानी चाहिए। जानते है मां के किस स्वरुप को कौनसा भोग प्रिय है। 

नवरात्रि पहला दिन - माता शैलपुत्री का भोग

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बना भोग ही अर्पित करना चाहिए। इससे आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है। 

नवरात्रि दूसरा दिन - माता बृहम्चारिणी का भोग

नवरात्रि के दूसरे दिन मां बृहम्चारिणी को शक्कर का भोग अर्पित करना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। 

नवरात्रि तीसरा दिन - माता चंद्रघंटा का भोग

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध या दूध से बना भोग अर्पित करना चाहिए। इससे धन-वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। 

नवरात्रि चौथा दिन - माता कुष्मांडा का भोग

नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा को मालपुआ का नैवेध अर्पित करना चाहिए। इससे साधक की बौद्धिक क्षमता तेज होती है। 

नवरात्रि पांचवा दिन - माता स्कंदमाता का भोग

नवरात्रि के पांचवे दिन मां कुष्मांडा को केले का भोग अर्पित करना चाहिए। इससे बुद्धि विकास और करियर ग्रोथ मिलती है। 

नवरात्रि छठा दिन - माता कात्यानी का भोग

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यानी को शहद का भोग अर्पित करना चाहिए। इससे सौंदर्य प्राप्ति होती है और नेगेटिव ऊर्जा दूर होती है। 

नवरात्रि सातवां दिन - माता कालरात्रि का भोग

नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ से निर्मित भोग अर्पित करना चाहिए। इससे रोग-शोक आदि से मुक्ति मिलती है। 

नवरात्रि आठवां दिन - माता महागौरी का भोग

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना चाहिए। इससे संतान संबंधी परेशानियां दूर होती है। 

नवरात्रि नवां दिन - माता सिद्धिदात्री का भोग

नवरात्रि के नवें दिन मां सिद्धिदात्री को हलवा पूरी और खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और शांति मिलती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487