Logo
Astro Tips in Hindi: इस ब्रह्मांड में इंसानी दुनिया से परे एक और दुनिया है, जिस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। यह नई दुनिया उन लोगों की है, जो इंसानी दुनिया छोड़ चुके है। जी हां, इन्हें हम भूत-प्रेतों की दुनिया भी कह सकते है।

Astro Tips in Hindi: इस ब्रह्मांड में इंसानी दुनिया से परे एक और दुनिया है, जिस पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं। यह नई दुनिया उन लोगों की है, जो इंसानी दुनिया छोड़ चुके है। जी हां, इन्हें हम भूत-प्रेतों की दुनिया भी कह सकते है। वैसे तो भूत-प्रेत इंसानों की दुनिया से कोसों दूर ही निवास करते है, लेकिन कई बार ये किसी विशेष कारणों से अपनी दहलीज को लांघ कर इंसानी दुनिया में आ ही जाते है। ऐसा कर वे इंसानों के लिए तमाम परेशानियां खड़ी कर देते है। यदि आपके जीवन में भी आपको इसी तरह की नकारात्मक शक्तियों का अहसास होता है, तो आपको कुछ करना होगा। 

भूत-प्रेतों की दुनिया से आई नकारात्मक शक्तियां आपके जीवन को तहस-नहस कर रख देती है। इस वजह से आने वाली परेशानियां हर कार्य में बाधा उत्पन्न करती है और हर तरह से धन और मन की हानि करती है। इनसे बचने के लिए तरह-तरह के इलाज करने से अच्छा है, सिर्फ एक पंख। चलिए जानते है कैसे-

उल्लू का पंख दूर करेगा भूत-प्रेत की शक्तियां 

उल्लू रात्रिकाल में विचरण करता है और दिन में गायब रहता है। ऐसे में बेहद मुश्किल होता है कि, आपको इस पक्षी का पंख मिल जाए। लेकिन यदि आप ऐसा करने में सफल रहते है तो आपके जीवन में चल रही भूत-प्रेत की नकारात्मक शक्तियां दूर होने लगेंगी। आपको उल्लू के पंख को अपने सामने रखकर 1000 बार नीचे दिए मंत्र का जप करना है। हर मंत्र पूरा होते ही पंख पर फूंक मारें। ऐसा करने से यह पंख अभिमंत्रित हो जाता है। 

ऊं मनः रुद्राय, नमः कालिकाय
नमः चंचलाय, नमः कामाक्ष्यै
नमः पक्षिराजाय, नमः लक्ष्मी वाहनाय
भूत प्रेतादीनां निवारणं
कुरु कुरु ठं ठं ठं स्वाहा।

अंत में जब मंत्र जाप पूरा हो जाए तो उस पंख को लकड़ी की पेटी के भीतर रेशमी कपड़े में लपेटकर रख देना चाहिए। इसके बाद आपको कभी भी ऐसा लगे कि, घर-परिवार में किसी व्यक्ति पर नकारात्मक शक्तियां हावी होने लगी है, तो उस व्यक्ति पर पंख से 108 बार झाड़ा देवें। साथ में मंत्र का जाप भी करें। इसके बाद उस वयक्ति के भुजा या गले में पंख को कवच में बंद कर बांध देवें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487