Logo
Grah Gochar September 2024: इस वर्ष 2024 में सितंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। सितंबर महीने में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे है। महीने की शुरुआत में 4 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि में और सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

Grah Gochar September 2024: इस वर्ष 2024 में सितंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद अहम रहने वाला है। सितंबर महीने में सूर्य, शुक्र और बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे है। महीने की शुरुआत में 4 सितंबर को बुध ग्रह सिंह राशि में और सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके पश्चात 16 सितंबर को शुक्र तुला राशि में गोचर करेंगे। यही नहीं बुध  इसी महीने में अपना दूसरा राशि परिवर्तन करते हुए महीने के अंत में कन्या राशि में गोचर करेंगे। 

सितंबर 2024 में होने वाले 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन राशिचक्र को विशेष रूप से प्रभावित करेगा। इनमें से 5 राशियां ऐसी है, जिनके जीवन में एक के बाद एक मुश्किल आ सकती है। ऐसी स्थित्ति में इन 5 राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। चलिए जानते है उन 5 राशियों को जिन्हें सावधान रहना होगा। 

वृषभ राशिफल -सितंबर 2024
(Vrashabh Rashifal September 2024) 

सितंबर माह में वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र वृषभ राशि की नीच अवस्था में रहेंगे। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में कमी देखने को मिलेगी। बेवजह के खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भाई-बहन के साथ रिश्ते में तनाव उत्पन्न होगा। करियर और कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आएंगी। 

मिथुन राशिफल -सितंबर 2024 
(Mithun Rashifal September 2024) 

सितंबर माह में मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट नजर आएगी। 3 बड़े ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बहन भाई के रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बनते हुए काम अचानक से बिगड़ने लगेंगे। कारोबार में आमदनी में गिरावट देखने को मिलेगी। इस दौरान क्रोध पर काबू रखें। 

कन्या राशिफल -सितंबर 2024
(Kanya Rashifal September 2024) 

सितंबर के अंत में बुध कन्या राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे। इसके चलते इन जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ेगा। जीवन में अहम फैसले लेने में उलझन बनी रहेगी। धन निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। 

वृश्चिक राशिफल -सितंबर 2024
(Vraschik Rashifal September 2024) 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना मानसिक तनाव से भरा रहेगा। इस माह मंगल वृश्चिक राशि के अष्टम भाव में रहेंगे। इस महीने वाहन के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। मंगल के प्रभाव से आने वाले क्रोध के चलते बनते हुए कार्य बिगड़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी नाराज रह सकते है। 

मकर राशिफल -सितंबर 2024
(Makar Rashifal September 2024)  

सितंबर का महीना मकर राशि के जातकों के लिए परेशानियां उत्पन होगी। इस दौरान शनि देव भी वक्री अवस्था में रहेंगे, जिससे कारोबार में नुकसान होगा। कार्यक्षेत्र के कई काम अधूरे रह सकते है। पिता के साथ संबंधों में कड़वाहट रहेगी। जीवन में तनाव बना रहेगा। कार्यस्थल पर अपमान सहना पड़ेगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487