Logo
Ashadha Gupt Navratri 2024: प्रतिवर्ष चार नवरात्रि आती है, इनमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है। इस वर्ष आषाढ़ महीने की गुप्‍त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई 2024 शनिवार से हो रही है। यह 10 दिनों तक रहेंगी, जो 15 जुलाई सोमवार तक चलेगी।

Ashadha Gupt Navratri 2024: प्रतिवर्ष चार नवरात्रि आती है, इनमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है। इस वर्ष आषाढ़ महीने की गुप्‍त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई 2024 शनिवार से हो रही है। यह 10 दिनों तक रहेंगी, जो 15 जुलाई सोमवार तक चलेगी। नवरात्रि के इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। तंत्र साधना के लिए गुप्‍त नवरात्रि को विशेष माना गया है। इन दिनों में पूजा में मां को हर 9 दिन अलग-अलग भोग अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा भक्तों पर बनी रहती है। चलिए इस लेख में जानते है 9 दिनों के अनुसार मातारानी के प्रिय भोगों के बारे में -  

नवरात्रि में माता के 9 अलग-अलग रूपों को भोग

  • - नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है। लेकिन तंत्र साधना के लिए काली मां की पूजा होती है, जिन्हें घी से बनी मिठाई का भोग पसंद है। 
  • - नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। लेकिन तंत्र साधना के लिए मां तारा की पूजा होती है, जिन्हें दूध से बनी मिठाई का भोग लगावें। 
  • - नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा होती है। लेकिन तंत्र साधना के लिए त्रिपुरा सुंदरी की पूजा होती है, जिन्हें पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। 
  • - नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है। लेकिन तंत्र साधना के लिए भुनेश्वरी देवी की पूजा करते हैं, जिन्हें मालपुआ का भोग अर्पित करें। 
  • - नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। लेकिन तंत्र साधना के लिए माता छिन्नमस्तिका की पूजा करते है, जिन्हें केले का भोग लगाएं। 
  • - नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होती है। लेकिन तंत्र साधना के लिए माता त्रिपुरा देवी की पूजा करते है, जिन्हें गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें। 
  • - नवरात्रि के सातवे दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। लेकिन तंत्र साधना के लिए माता धूमावती देवी को पूजते है, जिन्हें मीठे पानी का भोग लगाएं। 
  • - नवरात्रि के आठवे दिन महागौरी की पूजा की जाती है। लेकिन तांत्रिक साधना के लिए माता बगलामुखी की पूजा करें, जिन्हें नारियल के लड्डू चढ़ाएं। 
  • - नवरात्रि के नौवे दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। लेकिन तंत्र साधना के लिए मातंगी देवी की पूजा करते है, जिन्हें केसर का भोग लगाना चाहिए। 
  • - इस बार गुप्‍त नवरात्रि 10 दिन की है। इस दिन माता कमला की पूजा करें और उन्‍हें खीर, पूरी, हलवा का भोग अर्पित करें। 
CH Govt hbm ad
5379487