Guru Margi 2025 Horoscope: ज्ञान, शिक्षा, संतान और विवाह के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति 4 फरवरी 2025, मंगलवार को वृषभ राशि में मार्गी होंगे। इससे ठीक दो दिन पहले 2 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जानी है। यह एक शुभ संयोग होगा, जिसका सीधा-सीधा लाभ 5 राशियों के जातकों के जीवन पर दिखाई देने वाला है। इन जातकों को भय का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। चलिए जानते है उनके बारे में-
मेष राशिफल गुरु मार्गी 2025
(Aries Horoscope Guru Margi 2025)
मेष राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभकारी रहेगा। इन जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। कारोबार में धनलाभ के आकस्मिक योग निर्मित होंगे। साथ ही करियर में तरक्की के नए अवसर बनेंगे। इसके अलावा पारिवारिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ राशिफल गुरु मार्गी 2025
(Taurus Horoscope Guru Margi 2025)
गुरु मार्गी होने से वृषभ राशि के जातकों को सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। इन जातकों का भाग्य उदय होगा, जिसकी वजह से कोई भी नया कार्य अच्छे से शुरू कर सकेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। बिज़नेस में नए अवसर मिलेंगे। साझेदारी के कार्य में धनलाभ की संभावना है।
कन्या राशिफल गुरु मार्गी 2025
(Virgo Horoscope Guru Margi 2025)
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभकारी होगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा कारोबारी जातकों को जबरदस्त मुनाफे की प्राप्ति होगी। साथ ही इनके पारिवारिक जीवन में खुशाली आएँगी और सफलता के द्वार प्रशस्त होंगे।
वृश्चिक राशिफल गुरु मार्गी 2025
(Scorpio Horoscope Guru Margi 2025)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु की सीधी चाल शुभ परिणाम देने वाली रहेगी। इन जातकों को शिक्षा, संतान और रचनात्मकता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ प्रेम का रिश्ता मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर राशिफल गुरु मार्गी 2025
(Capricorn Horoscope Guru Margi 2025)
देवगुरु की कृपा से मकर राशि के जातकों को विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से किया गया काम अच्छे परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विदेश में नौकरी पाने का अवसर मिल सकते है। जीवन को नई दिशा देने के लिए सहयोग प्राप्ति होगी।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।