Logo
Hal Chhath Rashifal 2024: आज 25 अगस्त 2024 रविवार को हल छठ व्रत रखा जा रहा है। इसे हलषष्‍ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलायें अपने बच्चों के लिए रखती है। पंचांग के अनुसार आज हल छठ के दिन सुनफा योग, ध्रुव योग समेत कई अहम योग निर्मित हो रहे है।

Hal Chhath Rashifal 2024: आज 25 अगस्त 2024 रविवार को हल छठ व्रत रखा जा रहा है। इसे हलषष्‍ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलायें अपने बच्चों के लिए रखती है। पंचांग के अनुसार आज हल छठ के दिन सुनफा योग, ध्रुव योग समेत कई अहम योग निर्मित हो रहे है। एक से अधिक कई शुभ योगों का संयोग ५ राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। चलिए जानते है उन 5 भाग्यशाली राशियों के बारे में। 

मिथुन राशिफल -हल छठ व्रत 2024
(Mithun Rashifal Hal Chhath 2024) 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। इन जातकों को अपार धन लाभ के योग बन रहे है। कारोबारी जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी करीबी से मुलाक़ात होने पर मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। 

सिंह राशिफल -हल छठ व्रत 2024
(Singh Rashifal Hal Chhath 2024) 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज हल छठ का दिन बेहद ख़ास है। इन जातकों के साहस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थित्ति में मजबूती देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन-संपत्ति मिलने के योग बन रहे है

तुला राशिफल -हल छठ व्रत 2024
(Tula Rashifal Hal Chhath 2024) 

हल छठ पर्व तुला राशि के जातकों के लिए सुख समृद्धि देने वाला रहेगा। नए मित्रों से मुलाकात होगी। धन लाभ होगा और परेशानियों का अंत होगा। 

वृश्चिक राशिफल -हल छठ व्रत 2024
(Vraschik Rashifal Hal Chhath 2024) 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए हल छठ व्रत खुशियां लेकर आया है। इन जातकों को संतान संबंधी शुभ सूचनाएं मिलने के आसार है। धर्म-कर्म में मन लगेगा। साथ ही कारोबार को कोई बड़ी डील मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो चुकी है। 

कुंभ राशिफल -हल छठ व्रत 2024
(Kumbh Rashifal Hal Chhath 2024) 

हल छठ का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। इन जातकों का दिन प्रेम और सुकून में बीतेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही फैसले लेने की क्षमता में सुधार होगा। सेहत भी बढ़िया बनी रहेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487