Logo
Hariyali Teej Date Shubh Muhurat aur Upay: सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस वर्ष सावन शुक्‍ल की तृतीया तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को रात 7:52 पर शुरू होगी। वहीं इसका समापन 7 अगस्त को रात 10:05 पर होगा।

Hariyali Teej 2024: पति की लंबी उम्र, सेहतमंद जिंदगी और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए महिलाएं 'हरियाली तीज व्रत' करती है। इस पर्व को मनाने के लिए महिलाओं में काफी उत्सुकता रहती है। यह करवा चौथ व्रत की तरह ही है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती है। हरियाली तीज व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है। मुख्य तौर पर यह पर्व भारत में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में हर्ष से सेलिब्रेट किया जाता है। सावन के महीने में पड़ने वाला यह व्रत 'सावन तीज' भी कहा जाता है। 

कब है हरियाली तीज 2024? 
(Kab Hai Hariyali Teej 2024) 

सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। पंचांग अनुसार इस वर्ष सावन शुक्‍ल की तृतीया तिथि की शुरुआत 6 अगस्त को रात 7:52 पर शुरू होगी। वहीं इसका समापन 7 अगस्त को रात 10:05 पर होगा। ऐसे में हरियाली तीज व्रत 7 अगस्त बुधवार को रखा जाएगा। 

हरियाली तीज के उपाय
(Hariyali Teej Ke Upay) 

-  हरियाली तीज के अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। इस दौरान गंगाजल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही काले तिल अर्पित करें। इस उपाय को करने से साधकों को शनि दोष से राहत मिलती है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या और महादशा का दुष्‍प्रभाव दूर होता है। 

- हरियाली तीज के दिन मां पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करना चाहिए। इसमें चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, महावर, बिछिया आदि शामिल हो सकते है। इसके बाद अन्य सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान दान करें। इस उपाय को करने से महिलाओं को उनके पति की लंबी आयु प्राप्त होती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

CH Govt hbm ad
5379487