Chandra Shukra Yuti 2025: इस वर्ष होली का पर्व 14 मार्च 2025, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। होली के ठीक 2 दिन बाद यानी 17 मार्च 2025, सोमवार को चंद्रदेव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रदेव के तुला राशि में जाने से शुक्रदेव के साथ उनकी युति होगी। बता दें, शुक्रदेव तुला राशि के स्वामी ग्रह है। ऐसे में शुक्रदेव और चंद्रदेव की युति होगी और संपूर्ण राशिचक्र की राशियां प्रभावित होंगी। इनमें से 3 राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। चलिए जानते है-
चंद्र शुक्र युति 2025 मिथुन राशिफल
(Chandra Shukra Yuti 2025 Gemini Horoscope)
चंद्र देव और शुक्र की युति का लाभ मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। इन जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबार में धनलाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक सहयोग से कारोबार में लाभ देखने को मिलेगा।
चंद्र शुक्र युति 2025 कर्क राशिफल
(Chandra Shukra Yuti 2025 Cancer Horoscope)
कर्क वालों के लिए चंद्र देव और शुक्र की युति काफी अच्छी मानी जा रही है। इन जातकों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। कारोबार में धनलाभ और नौकरी में प्रशंसा की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के सहयोग से मानसिक तनाव दूर होगा। साथ ही प्रमोशन की प्रबल संभावना रहेगी।
चंद्र शुक्र युति 2025 तुला राशिफल
(Chandra Shukra Yuti 2025 Libra Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए शुकदेव और चंद्रदेव झोला भरकर खुशियां ला रहे है। इन जातकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। साथ ही कार्य के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। जमीन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के आसार है। नौकरी परिवर्तन लाभकारी रहेगा।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।