Logo
Aaj ka Rashifal 13 March 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 13 March 2025: आज होलिका दहन है। इसके साथ चंद्र ग्रहण भी लगेगा। ग्रहों की चाल के अनुसार, गुरुवार (13 मार्च 2025) का दिन मेष राशि की लोगों धन लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। धनु राशि के नौकरीपेशा वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन के योग हैं। मीन राशि वालों को सतर्क रहना होगा। शत्रु नुकसान पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं। बाकी राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा और मिश्रित रहेगा। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (13 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (13 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (13 March ka mesh rashifal)
आज आप काफी ख़ुशी का अनुभव करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आज आप  इमोशनल भी हो सकते हैं, लेकिन ये सब ख़ुशी में होगा। आज आपके जीवन में प्यार के अंकुर फिर फूट सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। खर्च की अधिकता रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा वालों को सम्मान मिल सकता है।  कुलमिलाकर यह बहुत अनुकूल समय है। इसका पूरा लाभ उठाएं। 
आज की सलाह- सूर्य भगवान को अर्द्ध दें और चने की दाल का करना शुभ रहेगा। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 18
 

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (13 March ka vrishabh rashifal)
आज आपके व्यवहार में अचानक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। लेकिन ये पॉजिटिव होगा। यदि आप काम पर गंभीरत दिखाएंगे, तो नतीजा आपके पक्ष में रहेगा। दिन को शानदार बनाने के लिए प्लान बनाएं। कोई भी काम जल्दबाजी और बिना सोचे समझे नहीं करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। दिलो-दिमाग में किसी तरह का भ्रम नहीं पालें। ऐसे लोगों से दूरी बना लें, जो रास्ते से भटकाना चाहते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा। धन को लेकर चिंता सता सकती है। 
आज की सलाह- क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। 
भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: 20 

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (13 March ka mithun rashifal)
आज का दिन शानदार जा सकता है। मूड आध्यात्मिक रहेगा। समय आपके अनुकूल है। यकीनन, यह आपके लिए एक अच्छा दिन है। आज कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने आस-पास के लोगों से घनिष्ठता रहेगी। आलस को हावी नहीं होने दें अन्यथा अवसर हाथ से निकल सकते हैं। साथी से तालमेल बढ़िया रहेगा। शॉपिंग में खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 
आज की सलाह- केले की पूजा करें और गाय को गुड़ रोटी खिलाना मंगलकारी साबित हो सकता। 
भाग्यशाली रंग: ग्रीन, लकी नंबर:14 

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (13 March ka kark rashifal)
आज आपको बहुत समय बाद परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप खुद को बाहरी दुनिया से दूर रखेंगे। ये कभी कभार के लिए सही है, लेकिन पूरी तरह से कट जाना भी अच्छा नहीं होगा। निजी जीवन में तालमेल बना रहेगा। बॉस की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। हेल्थ को लेकर चौकन्ना रहें। अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। 
आज की सलाह: घर से निकलते समय 2 लौंग खाकर निकलें, कार्यों में सफलता मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज,  लकी नंबर:29 

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (13 March ka singh rashifal)
आज आप ऐसा काम करना पसंद करेंगे, जिसके करने से आपको खुशी मिलती है। आज आपको लोन लेना पड़ सकता है। लेकिन उतना ही लोन लें, जितने की जरूरत है। अपना बजट बनाकर चलें। प्रेमी जोड़े करीब आ सकते हैं। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नौकरीपेश से जुड़े लोगों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। 
आज की सलाह: सूर्य भगवान को सुबह 7 बजे से पहले अर्द्ध दें और गाय को गुड़ खिलाएं। बाधाएं दूर होंगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर:28
 

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (13 March ka kanya rashifal)
आज आप काम-धंधे से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपके साहस की सराहना होगी। आपके आस पास कुछ ऐसे लोग हैं, जो आपको आगे बढ़ता नहीं देख सकते। ये कौन हैं, इसकी पहचान जल्द कर लें। फायदे में रहेंगे। यदि आप संयम के साथ चलेंगे, तो अपने आप शत्रु अपना रास्ता बदल लेंगे। आज स्वास्थ्य और धन की स्थिति शानदार बनी हुई है। निजी जीवन में अनबन हो सकती है, लेकिन आपका सौम्य व्यवहार इसे बिगने नहीं देगा।आज की सलाह: गाय को हरा चारा खिलाएं और महिलाओं का सम्मान करें।  
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर:23 

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (13 March ka tula rashifal)
आज आप दिन की शुरुआत गायत्री मंत्र सुनकर करें। पूरा दिन अच्छा बीतेगा। दिन धनदायक है। समय आपके पक्ष का है, इसलिए आर्थिक लाभ होने की संभावना है। 
स्वास्थ्य की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। दिन का लाभ लेने के लिए आज आप धार्मिक स्थलों पर जाने का प्रयास करें। प्रेमी का साथ मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सोच समझकर खर्च करें। 
आज की सलाह- आज निवेश करने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूरी है। बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश करना नुकसान करवा सकता है। 
भाग्यशाली रंग: क्रीम,  लकी नंबर: 24 

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (13 March ka vrishchik rashifal)
मकर राशि वालों के लिए दिन उत्तम है। सफलता मिलने की पूरी संभावना है। काम में मन लगेगा, फिर भी उदासी रहेगी। किसी करीबी से बात करेंगे, तो आराम मिल सकता है। एक अच्छा दोस्त टॉनिक का काम करता है। कार्यक्षेत्र में अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में लाभ होगा। शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आखिर में मुंह का खाएंगे। फिर भी अलर्ट रहें। दिन अच्छा बीतेगा।
आज की सलाह- आप अपने कार्य पर जितना फोकस रखेंगे, उतना ही लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग: रेड, लकी नंबर:18 

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (13 March ka dhanu rashifal)
धनु राशि के जातकों को नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे। परिवार आपके साथ है। मुश्किल हालातों से निकलना आपको बखूबी आता है। आपकी सबसे बड़ी ताकत धैर्य है।  इसे बनाए रखें। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। दिन आज आपके फेवर में रह सकता है, लाभ उठाने का प्रयास करें। व्यवसाय में दिन सामान्य रह सकता है। बचत पर फोकस करना जरूरी है।
आज की सलाह- दिन को शुभ बनाने के लिए शिवलिंग पर कनेर के फूल अर्पित करें। रुके कामों में गति मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 16 

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (13 March ka makar rashifal)
आज आपके ऊपर काम का भार ज्यादा रहेगा, जिसके चलते थकावट महसूस कर सकते हैं। शाम तक परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी। अपने कार्य को समय पर पूरा करने का भरपूर प्रयास करें। किसी करीबी का कॉल आपको रोमांटिक कर सकता है। शाम को छोटी-सी ट्रिप के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा कोई दूर भी हो सकता है। विवाद से बचें और अच्छे समय का लाभ लें।
आज की सलाह- धन को आंख मूंदकर खर्च नहीं करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 17 

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (13 March ka kumbh rashifal)
आज के दिन आप जितना संभव हो सके विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और स्नेह का संचार होगा। यदि आप सिंगल हैं, तो कोई आपके जीवन में दस्तक भी दे सकता है। पैसों को सोच समझकर खर्च करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। वाणी पर विशेष ध्यान देंने की आवश्यकता है।
आज की सलाह- वाणी पर कंट्रोल करने से आपको लाभ होगा। वाहन धीमे चलाएं। 
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 31 

मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (13 March ka meen rashifal)
आज के दिन आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है, इसलिए आप अपने आप को इसके लिए तैयार रखें। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। पैतृक संपति भी आज आपको बड़ा लाभ दे सकती है। जीवनसाथी भी आज आपको कोई अप्रत्याशित लाभ दे सकता है। आपके रिश्ते में आज मजूबती आएगी। मीन राशि वालों को सतर्क रहना होगा। शत्रु नुकसान पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं।
आज की सलाह- जो जैसा चल रहा है, उससे बाहर निकलें और कुछ अलग करने का प्रयास करें। सफलता कदम चूमेगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर:27 

5379487