Logo
Last Sawan Somwar 2024: सावन के महीने का अंतिम सोमवार 19 अगस्त 2024 को पड़ रहा है। सावन महीने का आखिरी दिन सावन पूर्णिमा कहलाता है और इसी दिन सनातन धर्म का प्रमुख त्यौहार रक्षाबंधन भी मनाया जाता है।

Last Sawan Somwar 2024: सावन के महीने का अंतिम सोमवार 19 अगस्त 2024 को पड़ रहा है। सावन महीने का आखिरी दिन सावन पूर्णिमा कहलाता है और इसी दिन सनातन धर्म का प्रमुख त्यौहार रक्षाबंधन भी मनाया जाता है। ऐसे में सावन सोमवार के व्रत कर रहे जातकों में असमंजस की स्थिति है कि, वे अंतिम सावन सोमवार का व्रत रखें या फिर नहीं। चलिए जानते है ज्योतिष शास्त्र इस संदर्भ में क्या कहते है और दूर करते है इस असमंजस की स्थिति को। 

सावन का आखिरी सोमवार व्रत करें या नहीं? 

ज्योतिष जानकारों का कहना है कि, सावन का अंतिम सोमवार का व्रत अवश्य करना चाहिए। यदि आप इस व्रत को नहीं करते है तो आपको सावन के सभी सोमवार व्रत करने का पूरा लाभ नहीं मिलेगा और संकल्प अधूरा माना जाएगा। ज्योतिष राय यही है कि आप सावन के आखिरी सोमवार का व्रत जरुर करें। 
 
अंतिम सावन सोमवार पर शुभ योग
(Antim Sawan Somwar Par Shubh Yog) 

सावन के आखिरी सोमवार को कई शुभ योग निर्मित हो रहे है। इनमें रवि योग, शोभन योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी शामिल है। इन शुभ योगों में शिव पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार पर शिव पूजा और अभिषेक करने का शुभ मुहूर्त सुबह 05:53 से 08:10 तक रहेगा। 
 
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सही समय
(Rakhi Bandhne Ka Sahi Samay) 

इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त सोमवार को मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से शाम 7 बजे के बीच बांध सकती है। यह सुबह समय रहेगा। इस अवधि के दौरान लगातार चर, लाभ और अमृत का शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेगा। धर्म शास्त्रों के अनुसार सावन की पूर्णिमा से लेकर कृष्ण जन्माष्टमी तक रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया जा सकता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487