Logo
Dhanteras 2024 Durlabh Yog: धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को ज्योतिष के अनुसार इस दिन कई ग्रहों की युति से शुभ राजयोग निर्मित हो रहा है। इस धनतेरस पर त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है।

Dhanteras 2024 Durlabh Yog: धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को मनाई जायेगी। ज्योतिष के अनुसार इस दिन कई ग्रहों की युति से शुभ राजयोग निर्मित हो रहा है। इस धनतेरस पर त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन सभी योगों से 3 राशि के लोगों के जीवन में धनलाभ होने की प्रबल संभावना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

कर्क राशिफल -धनतेरस दुर्लभ योग 2024

धनतेरस पर बन रहे दुर्लभ योगों के निर्माण से कर्क राशि के जातकों को धनलाभ होने की संभावना है। इन जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में अच्छा धनलाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में नए और अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 

तुला राशिफल -धनतेरस दुर्लभ योग 2024

ग्रहों के दुर्लभ संयोग से धनतेरस पर तुला राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ये जातक निवेश से जुड़े कार्यों में सफलता अर्जित कर सकेंगे। जमीन से जुड़े मामलों में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। बिज़नेस में अच्छी डील मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। समाज में पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। 

धनु राशिफल -धनतेरस दुर्लभ योग 2024

धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही है। इन जातकों की आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगारों के पास नौकरी के नए अवसर आएंगे। सरकारी नौकरी के संदर्भ में शुभ सूचना मिलेगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487