Logo
Lucky Zodiac Signs Mahashivratri 2025: इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जायेगी। कहते है, यदि महाशिवरात्रि की पूजा जो भी व्यक्ति विधिवत करता है, उसे महादेव की कृपा से तमाम सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के अनुसार यह महाशिवरात्रि 3 चुनिंदा राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाली है। जानते है उन राशियों के बारे में-

Lucky Zodiac Signs Mahashivratri 2025: सनातन धर्म में 'महाशिवरात्रि' एक बड़ा और विशेष पर्व है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025, बुधवार को मनाई जायेगी। इस दिन भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के साथ पूरे शिव परिवार की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान महादेव और मां पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। कहते है, यदि महाशिवरात्रि की पूजा जो भी व्यक्ति विधिवत करता है, उसे महादेव की कृपा से तमाम सुखों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के अनुसार यह महाशिवरात्रि 3 चुनिंदा राशि के लोगों के लिए शुभ रहने वाली है। जानते है उन राशियों के बारे में- 

मेष राशिफल - महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025
(Aries Horoscope Mahashivratri 26 February)

मेष राशि के जातकों के जीवन में महशिवरात्रि के दिन कुछ बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन आने वाला है। इन जातकों को करियर और कारोबार, दोनों ही जगह अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही इन जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस दिन आप तांबे के लोटे में गुड़ और लाल चंदन डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। ज्योतिष के मुताबिक, यह उपाय आपको महादेव की कृपा का भागीदार बनाता है। 

कर्क राशिफल - महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025
(Cancer Horoscope Mahashivratri 26 February)

कर्क राशि के जातकों के लिए इस वर्ष की महाशिवरात्रि कुछ विशेष रहने वाली है। इस दिन शुभ योगों के प्रभाव से कर्क जातक कारोबार में अच्छा धनलाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। साथ ही इन्हें किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन चांदी के लोटे में दूध लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ज्योतिष के मुताबिक, यह उपाय करने से आपके जीवन से कर्ज मुक्ति और गृह क्लेश की समस्या दूर होती है। 

कुंभ राशिफल - महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025
(Aquarius Horoscope Mahashivratri 26 February)

इस वर्ष की महाशिवरात्रि कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छी रहने वाली है। इन जातकों के जीवन से कोई बड़ी परेशानी दूर होने की प्रबल संभावना बन रही है। घर में क्लेश की स्थिति का सामना कर रहे जातकों को इससे राहत मिल सकती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में खुशियां वापस लौटेंगी। अगर आप रुपये-पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना न भूलें। यह ज्योतिषीय उपाय शुभ परिणाम देगा। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487