Logo
Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल जन्माष्टमी के अवसर पर राशि परिवर्तन कर चुके है। मंगल ने वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया है। मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव 4 राशियों को देखने को मिलेगा।

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल जन्माष्टमी के अवसर पर राशि परिवर्तन कर चुके है। मंगल ने वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश किया है। मंगल का यह गोचर सोमवार 26 अगस्त 2024 को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर हुआ। इसके बाद अगले 55 दिनों के लिए मंगल का निवास मिथुन राशि में रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव राशिचक्र की 4 राशियों को देखने को मिलेगा। जानते है उनके बारे में। 

मिथुन राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Mithun Rashifal Mangal Gochar) 

मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन सकारात्मक रहने वाला है। मंगल मिथुन राशि में ही प्रवेश कर रहे है, इसलिए इन जातकों को करियर में तरक्की के अवसर उत्पन्न होंगे। साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। इसके अलावा आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी। 

सिंह राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Singh Rashifal Mangal Gochar) 

सिंह राशि के लोगों के जीवन में मंगल के गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इन जातकों के बिज़नेस में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही सरकारी प्रोजेक्ट में कार्य करने का अवसर भी मिल सकता है। इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों को सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। 

कुंभ राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Kumbh Rashifal Mangal Gochar)

मंगल का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा। इन जातकों के परिवार में खुशियों का आगमन होगा। घर के किसी सदस्य का रिश्ता पक्क होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति देखने को मिलेगी। सेहत भी बढ़िया भी बनी रहेगी। 

मकर राशिफल -मंगल गोचर 2024
(Makar Rashifal Mangal Gochar)

मकर राशि के लोगों के जीवन में मंगल का राशि परिवर्तन प्रभावशाली रहेगा। इन जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। इन जातकों को विदेश में नौकरी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी जातकों के लिए समय शुभ रहने वाला है। परीक्षाओं में सफलता हाथ लग सकती है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487