Logo
Masik Durga Ashtami Rashifal: आज 14 जून 2024, शुक्रवार को मासिक दुर्गाष्‍टमी है। यह शुक्रवार का दिन है और मां शेरावाली को समर्पित है। हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है।

Masik Durga Ashtami Rashifal: आज 14 जून 2024, शुक्रवार को मासिक दुर्गाष्‍टमी है। यह शुक्रवार का दिन है और मां शेरावाली को समर्पित है। हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के लिए विशेष माना गया है। आज मासिक दुर्गाष्टमी के अवसर पर त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्‍य राजयोग निर्मित हुए है। ये सभी राजयोग मिलकर संपूर्ण राशिचक्र को प्रभावित कर रहे हैं। इन्हीं में 5 राशियां ऐसी है, जिन्हें इन राजयोगों के बनने से शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। जानते है- 

वृष राशिफल 
(Vrash Rashifal) 

मां की कृपा से वृष राशि के जातकों के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेंगे। इन जातकों को करियर में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक सफलता के योग निर्मित हो रहे है। कारोबार में अच्छा धन लाभ बनता दिखाई दे रहा है। लव लाइफ मधुर बनी रहेगी। 

कर्क राशिफल 
(Kark Rashifal) 

मातारानी की कृपा से मासिक दुर्गाष्टमी पर कर्क राशि के जातकों के दिन फिरने वाले है। इन जातकों को जीवन में भाग्य का भरपूर लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्तिथि में अचानक से शुभ परिवर्तन होने लगेगा। कर्ज से चल रही चिंता भी समाप्त होगी। व्यक्तिगत जीवन सुखमय बीतेगा। 

सिंह राशिफल 
(Singh Rashifal)

मासिक दुर्गाष्टमी पर बन रहे अलग-अलग राजयोगों के प्रभाव से सिंह राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इन जातकों के पास कई धनलाभ के अवसर आएंगे, जिन्हें पहचानना होगा। वाणी मधुर रखने से कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। जीवनसाथी का भरपूर सयोग प्राप्त होगा। 

कन्या राशिफल 
(Kanya Rashifal) 

जून का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा। इन जातकों के जीवन में मातारानी की कृपा से सफलता के योग बन रहे है। आर्थिक स्तिथि पहले से बेहतर होने लगेगी। लव पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा, उन्हें आपकी जरुरत रहेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

कुंभ राशिफल 
(Kumbh Rashifal) 

मातारानी की कृपा से कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाले कई दिन शुभ रहेंगे। इन जातकों के जीवन में मातारानी की विशेष कृपा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ मिलेगी और उसका इनाम भी। धार्मिक कार्यों में रूचि लेने लगेंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ की अपार संभावनाएं है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487