Swapna Shastra: रात्रि में सोते वक्त सपने आना सामान्य बात है। लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि, हर एक सपने के साथ जीवन का कोई न कोई संकेत जुड़ा होता है। स्वप्न शास्त्र में कई ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है, जो ईश्वर का व्यक्ति से प्रसन्न होने और न होने का सीधा संकेत है। यहां हम आपको तीन ऐसे सपनों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें भगवान के प्रसन्न होने का संकेत बताया गया है। चलिए जानते है उन शुभ संकेतों के बारे में-
बारिश का सपना देखने का संकेत
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर सपने में बारिश दिखाई देती है, तो इससे आशय है, भगवान आपसे बहुत प्रसन्न हैं। इसके बाद अब शीघ्र ही आपके जीवन में चल रही तमाम परेशानियों का अंत होने वाला है। साथ ही आर्थिक संकट भी दूर हो सकता है और कमाई के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
सपने में सफेद हाथी देखने का अर्थ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सफ़ेद हाथी देखना शुभ संकेत माना गया है। यह संकेत सुख-समृद्धि और भगवान की कृपा प्राप्ति की तरफ इशारा करता है। सफ़ेद हाथी के सपने में दिखने का अर्थ यह भी है कि, अब लंबे समय के लिए आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आने वाली है।
सपने में गाय दिखने का मतलब
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, स्वप्न में गाय माता के दर्शन शुभ संकेत की तरफ इशारा करते है। कहते हैं, गौ माता में 33 कोटि देवी-देवता वास करते है। यदि किसी को सपने में गाय के दर्शन हो जाते है, तो भगवान की कृपा आप पर बनी हुई है। साथ ही यह संकेत परेशानियों के अंत की तरफ इशारा करता है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।