Logo
Mohini Ekadashi 2024: इस बार मोहिनी एकादशी 19 मई, रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक स्थिति और दांपत्य जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Mohini Ekadashi 2024: हिन्दू धर्म में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन को मोहिनी एकादशी कहा जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विष्णु भगवन की विधि-विधान से पूजा और व्रत करने पर साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार मोहिनी एकादशी 19 मई, रविवार को मनाई जा रही है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक स्थिति और दांपत्य जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार मोहिनी एकादशी का व्रत कई शुभ संयोग में रखा जाना है, इसलिए चलिए जानते है उन विशेष उपायों के बारे में जिन्हें आपको अपनाना चाहिए। 

मोहिनी एकादशी के उपाय
(Mohini Ekadashi Upay)

- जीवन में तरक्की पाने के लिए मोहिनी एकादशी के दिन पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद स्वच्छ पीले कपड़े पहनें और विष्णु पूजा करें। 

- दांपत्य जीवन में मिठास के लिए मोहिनी एकादशी पर विष्णु पूजा में गायत्री मंत्र 'ऊँ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। जप करें। 

- बिजनेस में मुनाफे के लिए मोहिनी एकादशी पर किसी ब्राह्मण को घर बुलाकर खाना खिलाएं और उसे कपडे दान करें। साथ में दक्षिणा भी प्रदान करें। 

- अच्छे करियर के लिए मोहिनी एकादशी पर श्री हरि के सामने बैठकर 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का जप करें और उनका प्रिय भोग लगाएं। 

- पारिवारिक रिश्तों में मधुरता के लिए मोहिनी एकादशी के दिन भगवान श्री विष्णु को पीले फूलों की माना अर्पित करें। इससे लाभ दिखाई देता है। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487