Logo
Sawan Month Lucky Rashifal 2024: इस वर्ष सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो रही है। वहीं इस माह का समापन 19 अगस्त 2024 सोमवार को होगा। सावन का यह विशेष महीना ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

Sawan Rashifal 2024: सनातन धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। यह हिंदी माह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में सच्ची आस्था और शुद्ध अंतर्मन से भोलेनाथ की आराधना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस वर्ष सावन के महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 सोमवार से हो रही है। वहीं इस माह का समापन 19 अगस्त 2024 सोमवार को होगा। सावन का यह विशेष महीना ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। चलिए यहां बात करते है उन भाग्यशाली राशियों के बारे में जिनके लिए सावन बेहतर रहने वाला है। 

कर्क राशिफल -सावन 2024 
(Kark Rashifal Sawan 2024) 

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव है। वहीं आराध्य देव भगवान शिव हैं। यही वजह है कि शिव प्रिय सावन के महीने में कर्क राशि के लोगों का भाग्य चमकने वाला है। इन जातकों को शिव कृपा से जीवन में तरक्की और उन्नति के योग बनेंगे। इन जातकों को पूरे सावन शिवलिंग पर दुग्ध अभिषेक करना चाहिए। 

मकर राशिफल -सावन 2024 
(Makar Rashifal Sawan 2024) 

मकर राशि को भोलेनाथ की राशियों में से ही एक माना गया है। इस राशि के स्वामी शनिदेव है और शनि के आराध्य देव भोलेनाथ है। यही वजह है कि भगवान शिव सावन के महीने में मकर राशि के जातकों को शुभ फल देने वाले है। इन जातकों को उड़द की दाल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए। 

कुंभ राशिफल -सावन 2024 
(Kumbh Rashifal Sawan 2024) 

सावन का महीना कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारातमक परिणाम लेकर आएगा। शिव कृपा से इन जातकों को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। सावन के महीने में शुभ फलों की शीघ्र प्राप्ति के लिए कुंभ जातकों को शिवलिंग पर जल में काला तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।
 

CH Govt hbm ad
5379487