Shani Gochr in Meen Rashi 2025: ज्योतिष के अनुसार कर्मफलदाता शनिदेव होली के बाद 29 मार्च 2025, शनिवार के दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह पूरे 30 साल बाद होगा, जब शनिदेव मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। वैसे तो शनिदेव के आने से जातकों की स्तिथियां बिगड़ने लगती है, लेकिन शनि के मीन गोचर से 3 राशियां ऐसी है, जो लाभान्वित होंगी। इन जातकों को अकस्मात धनलाभ की प्राप्ति होगी। चलिए जानते है उन 3 भाग्यशाली राशियों के बारे में- 

वृषभ राशिफल शनि गोचर मार्च 2025
(Taurus Horoscope Saturn Transit March 2025)

होली 14 मार्च की है और उसके बाद 29 मार्च को शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनिदेव का यह गोचर वृषभ जातकों को लाभान्वित करेगा। इन जातकों की आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह अच्छा समय रहेगा। निवेश से लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफ़ा होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, कोई भी निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें। 

धनु राशिफल शनि गोचर मार्च 2025
(Sagittarius Horoscope Saturn Transit March 2025)

धनु राशि के जातकों को भी मार्च में होने जा रहे शनि गोचर से फायदा होने वाला है। इन जातकों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं का इजाफा होगा। वाहन और प्रॉपर्टी से फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में बड़ी डील मिलने से अच्छा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पेरेंट्स के साथ सकारात्मक समय व्यतीत करने का अवसर रहेगा। खर्च में नियंत्रण करने में सफल रहेंगे और धनलाभ बढ़ता चला जाएगा। 

मकर राशिफल शनि गोचर मार्च 2025
(Capricorn Horoscope Saturn Transit March 2025)

शनिदेव के मीन राशि में प्रवेश करने पर मकर राशि के जातकों के लिए अच्छे समाय की शरुआत होगी। इन जातकों पर से शनि की साढ़ेसाती जो चल रही है, उसका अंत होगा। साथ ही शनिदेव जाते-जाते इन जातकों को आत्मविश्वास और साहस प्रदान करके जाएंगे। इन जातकों का वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अनुकूल बनेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने से करियर में तरक्की के द्वार खुलेंगे। जीवनसाथी के संग भी रिश्ते में मधुरता बनती चली जायेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।