Shaniwar ke Upay: सनातन धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। इसमें शनिवार का दिन शनिदेव भगवान का माना गया है। शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है, जो सभी के साथ समान व्यवहार करने के लिए जाने जाते है। शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या किसी भी जातक के जीवन उथल-पुथल मचा देती है। शनि का अशुभ प्रभाव जातक के जीवन में संघर्ष बढ़ा देता है और आर्थिक परेशानियों को जन्म देता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए जातक को शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए कई जतन करने होते है। चलिए जानते है शनि दोष खत्म करने के लिए शनिवार के उपाय- 

शनि दोष खत्म करने के लिए शनिवार के उपाय
(Saturday Remedies to Eliminate Shani Dosh)

  • - कुंडली में शनि दोष के प्रभाव को कम करने के लिए शनिवार के दिन 11 पीपल के पत्ते की एक माला बनाएं। इस माला को शनिदेव को मंदिर में अर्पित कर दें। माला चढ़ाते समय "ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का लगातार जाप करें। यह कारगर उपाय है, जिससे शनि दोष का प्रभाव कम होने लगता है। 
  • - शनि दोष के प्रभाव को कम करने और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर कच्चा सूत लपेटना चाहिए। इसके पश्चात पीपल के पेड़ की 7, 11 या 21 बार परिक्रमा करें। साथ ही शनिदेव का ध्यान मन में करते रहें। 
  • - शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक प्रज्ज्वलित करें। आप इस दीपक को शनिदेव के मंदिर में भी रख सकते है। इस उपाय को करने से शनिदेव का प्रकोप कम होने लगता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।