Ramadan 2025 Date and Moon Sighting: इस्लाम मानने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए रमजान का महीना काफी महत्व रखता है। इस महीने का इस्लाम में काफी महत्व माना गया है। बेसब्री से मुस्लिम्स इस माह का इंतजार करते है। अगर अभी तक आपके मन में ये असमंजस है कि, रमजान का महीना कब और किस दिन से शुरू होगा, तो चिंता न करें। इस लेख में हम आपको रमजान के महीने के बारे में विस्तार से बता रहे हैं-
कब से शुरू होगा रमजान का महीना
(Ramadan 2025 Start Date)
दावे के मुताबिक, रमज़ानुल मुबारक का चांद 28 फरवरी 2025 को लखनऊ में दिखाई नहीं दिया था। ऐसे में रमजान का पहला रोजा 2 मार्च, 2025 से शुरू होगा। इसकी घोषणा मरकज़ी चाँद कमेटी रंगी महल के सदर और शाही इमाम लखनऊ, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली काज़ी-ए-शहर द्वारा की गई है।
रमजान का महीने का महत्व
(Ramadan Month Ka Mahatav)
रमजान के महीने का विशेष महत्व माना गया है। इस महीने में अच्छे कर्म करना और कड़े नियमों की पालना बेहद जरुरी है। इस महीने में लोग प्रतिदिन नमाज अदा करते है और अल्लाह की इबादत करते है। इस दौरान तमाम मस्जिदों में रौनक देखी जा सकती है।
चांद को देखकर ही रमजान के महीने को शरू करने की परंपरा चली आ रही है। सबसे पहले रमजान का चांद सऊदी अरब में देखा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर की माने तो आठवें महीने यानी शाबान महीने के आखिरी दिन चांद देखा जाता है। इसके अगले दिन से पहला रोजा रखने का नियम है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।