Logo
Shukra Gochar 2024: धन-वैभव के दाता शुक्र का राशि परिवर्तन 19 मई यानी कल सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वे 12 जून तक इसी राशि में विराजित रहेंगे। ऐसे में 12 जून तक 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते है। इस परिवर्तन को गोचर के नाम से जाना जाता है। इसी कड़ी में अब शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है। ग्रहों का गोचर संपूर्ण राशिचक्र को किसी न किसी तरह से प्रभावित करता है। ऐसे में शुक्र का गोचर भी तीन चुनिंदा राशियों के लिए अच्छे दिन लाने वाला साबित होगा। उन तीन राशियों को जीवन में सफलता के साथ-साथ सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। 

धन-वैभव के दाता शुक्र का राशि परिवर्तन 19 मई यानी कल सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर होगा। शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वे 12 जून तक इसी राशि में विराजित रहेंगे। ऐसे में 12 जून तक 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। चलिए जानते है उन तीन राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में - 

वृषभ राशि
(Vrashabh Rashifal) 

शुक्र गोचर के चलते वृषभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। इससे उनकी आर्थिक स्तिथि में मजबूती देखने को मिलेगी। साथ ही खर्चों में कमी आएगी। यदि आप किसी बीमारी से परेशान चल रहे है तो उसमें भी राहत मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई बड़ी लाभकारी डील पक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। हालांकि, इन सब के बीच आपको सेहत के प्रति सजग रहना होगा। 

कर्क राशि
(Kark Rashifal) 

शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ लाभ कर्क राशि के लोगों को भी मिलेगा। इन जातकों की आर्थिक स्तिथि पहले से अधिक बेहतर बनेगी। आमदनी के नए अवसर उत्पन्न होंगे। कारोबार में विस्तार की योजना सफल रहेगी। धन निवेश की योजना भविष्य में अच्छा लाभ दे सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी। परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों की पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। 

मकर राशि
(Makar Rashifal) 

शुक्र के वृष राशि में प्रवेश करने पर मकर राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। इन जातकों का पुराना कोई अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्तिथि में सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक तनाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। कोई पुरानी समस्या जो परेशान कर रही थी, उससे राहत मिलेगी। अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ वैवाहिक लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487