Logo
अंक शास्त्र के अनुसार मंगलवार 17 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

17 September ka Ank Rashifal: आज 17 सितंबर 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (17/09/2024, 1+7+9+2+0+2+4=25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 (2+5=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें मंगलवार यानी 17 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में सफलता लेकर के आएगा। वहीं पर आज पुराने कार्य भी पूरे होंगे। रुका हुआ धन वापस लौट के आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार वालों को समय दें।
लकी नंबर: 35,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 95,     शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। वहीं पर व्यापार में भी तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। लेकिन आपको आज के दिन कुछ सतर्क भी रहने की आवश्यकता है। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है, परंतु काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 55,        शुभ रंग:  पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियां हल होंगी, मगर पेट खराब रहने की समस्या आज आपको सता सकती है। इसीलिए थोड़ा स्वास्थ्य को ध्यान देकर के चलें। नजअंदाज ना करें। वहीं पर धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु धन वापस भी आपके पास आएगा। वहीं पर आज के दिन आपका मूड खराब हो सकता है।
लकी नंबर: 32,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पर आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए भी चिंताजनक हो सकता है। धन अधिक खर्च होने के कारण धन से संबंधित भी परेशानियां आ सकती हैं। आज आप लोग अपने काम पर फोकस करने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 46,     शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा, मगर शांति भरा होगा। परिवार आपके साथ छुट्टी का आनंद ले पाएगा। जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अनजान लोगों के साथ भी बिता सकते हैं। वहीं पर आज आप कोशिश भी करेंगे कि अपने घर परिवार में समय बीते। आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 15       शुभ रंग:  चैती

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कुछ चीज आपको कार्य करने में असफल बना सकती है, आपका व्यवहार दूसरों से आज के दिन खराब हो सकता है। आज के दिन आप कोशिश करें कि अपना व्यवहार ठीक रखें। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा, वहीं पर आज परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर भी आप आज प्रसन्न रहेंगे। वहीं पर आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आज के दिन आपको कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। दिन अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य ऊर्जावान रहेगा। वहीं पर आज के दिन आप लोग पैसे कमाने में भी सफल रहेंगे। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 87      शुभ रंग:  चैती

5379487