Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 19 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

19 September ka Ank Rashifal: आज 19 सितंबर 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (19/09/2024, 1+9+9+2+0+2+4=27) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 27 (2+7=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 19 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप आज अपने व्यापार को समय दे पाएंगे और लाभ कमा पाएंगे। वहीं पर कोई आपको खुशखबरी मिल सकती है। रिश्तो को लेकर के सुधार रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखे चलें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी के साथ अपना समय बिता सकते हैं।
लकी नंबर: 90,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती हैं। वहीं पर दिन के समय आपको समय कम मिल पाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। प्रेमी भी आपके साथ खुशहाल रहेगा। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 23,     शुभ रंग:  चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के चिंता हो सकती है, लेकिन तनाव लेने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। व्यापार में तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कहें। वह आपको काफी खुश रहेगा। साथ ही आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 55,      शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। आज प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। धन खर्च होने की संभावना है। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। परिवार का ध्यान जरूर रखें। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है।
लकी नंबर: 66,        शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों काफी हद तक बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां हल होंगी। लेकिन आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं पर धन की चिंताएं भी समाप्त होगी। धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा। हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा।
लकी नंबर: 32,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों का दिन अच्छा बीतेगा। जिसकी वजह से आज के दिन का आनंद उठा पाएंगे। छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहने वाला है। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।
लकी नंबर: 22,     शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। लेकिन किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। आज का दिन आप अपने प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। अगर आपके पास समय हो तो आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 17       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। लेकिन आपको कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जिससे आपकी वजह से किसी और को परेशानी हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। लेकिन भागदौड़ी से बचकर रहें।
लकी नंबर: 33       शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं पर आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है। किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आज अपने परिवार को थोड़ा समय दें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 55      शुभ रंग:  चैती

CH Govt hbm ad
5379487