Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 21 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

21 September ka Ank Rashifal: आज 21 सितंबर 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/09/2024, 2+1+9+2+0+2+4=20) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 20 (2+0=20) है, जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 21 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप आज के दिन कोई भी व्यापार करते हैं, तो लाभ होगा। नौकरी करने वालों का भी दिन अच्छा जाएगा। रिश्तो को लेकर धैर्य बनाए रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रमी का साथ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। जिसकी वजह से आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
लकी नंबर: 11,      शुभ रंग:  हल्का काला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती हैं। लेकिन आपको पॉजिटिव रहना है, घबराने की आवश्यकता नहीं है। जितना संभव हो सके आप परेशानियों को नजर अंदाज करने का ही प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा का लाभ मिल सकता है। धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी।
लकी नंबर: 25,     शुभ रंग:  पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप कहीं लंबी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। आज के दिन आपको स्वास्थ्य संबंधित चिंता भी हो सकती है, लेकिन तनाव लेने की कोई आवश्यकता नहीं है। आज अपने लाइफ पार्टनर का ध्यान रखें, उसको समय देने का प्रयास करें। व्यापार में तरक्की और मुनाफा दोनों की संभावना है।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। आज के दिन परिवार का ध्यान जरूर रखें। धन खर्च होने की संभावना है। आज प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है।
लकी नंबर: 70,        शुभ रंग:  हल्का चैती

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक भाग दौड़ भरा रहेगा। आज एक से ज्यादा कार्य कर सकते हैं, जिसके कारण पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। थकावट भी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। भाग दौड़ के चलते खाने पीने का भी ध्यान रखें। वहीं पर धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी और अपने दोस्तों से मित्रों से या रिश्तेदारों से मेल मिलाप कर सकते हैं, जिसके कारण खुशी का माहौल घर में बना रहेगा।
लकी नंबर: 60,      शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जिसकी वजह से आप समय का भरपूर आनंद ले पाएंगे। वहीं पर सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। बाहर का खाने से बचें, नहीं तो पेट संबंधित समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें। 
लकी नंबर: 36,     शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। आज का दिन आप अपने प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। लेकिन किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। क्योंकि जल्दबाजी में कार्य बिगड़ने की संभावना है।
लकी नंबर: 49       शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। लेकिन भागदौड़ी से बचकर रहें। वहीं पर आज आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है। जिसकी वजह से आपको तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। समय अच्छा बीतेगा। आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें।
लकी नंबर: 12     शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रख कर चलें। वहीं पर आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है। लेकिन आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज अपने परिवार को थोड़ा समय दें। किसी पुराने मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 55      शुभ रंग:  हल्का हरा

CH Govt hbm ad
5379487