Logo
अंक शास्त्र के अनुसार बुधवार 4 सितंबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

4 September ka Ank Rashifal: आज 4 सितंबर 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (04/09/2024, 4+0+9+2+0+2+4=21) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 21 (2+1=3) है, जिसका जोड़ 3 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 3 के स्वामी बृहस्पति हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें बुधवार यानी 4 सितंबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। वहीं पर आज के दिन भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। आज के दिन आप कोशिश करें कि अपने परिवार के साथ यात्रा पर जाएं। साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। वहीं पर घर में भी खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 25,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज नौकरी में आपको कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। साथ ही आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा। वहीं पर आज के दिन व्यापार संबंधित लाभ होगा। आपके जीवन में प्रेमी का सहयोग भी बना रहेगा। वहीं पर घर परिवार में भी खुशी हंसी का माहौल रह सकता है, आज के दिन आप चिंता मुक्त रहेंगे।
लकी नंबर: 45,     शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। लेकिन शांति को लेकर भी आप करेंगे। जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आपका किताबों के साथ या किसी अन्य कार्य के साथ बीतेगा। जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे घर परिवार में समय बिताने का, वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 12,      शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज व्यापार से संबंधित थोड़ी परेशानियां आपको आ सकती है। वहीं पर आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। अगर पहले से स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो वह आज ठीक होने की संभावना है। वहीं पर आज के दिन आप लोगों का घर परिवार में मन भी लगेगा, जिसकी वजह से पहले के मनमुटाव समाप्त होंगे। धन से संबंधित चीज भी हल होगी। 
लकी नंबर: 14,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए समय को लेकर बेहतर होगा। कामकाज में ध्यान लगेगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। साथ ही आज के दिन आप लोग अपने बहन भाइयों और परिवार के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर आज धन से संबंधित चिंताएं हल होगी। कहीं से धन आने की संभावना है। आज कर्ज भी उतार सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूर रखें।
लकी नंबर: 28,      शुभ रंग:  सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं पर आज का दिन आप लोगों का यादगार करने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर के आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में आज के दिन धन से संबंधित भी परेशानियां हल होगी। लेकिन आज के दिन आप अपने घर परिवार में समय कम दे पाएंगे। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा, इसलिए आप आज ऊर्जावान भी रहेंगे।
लकी नंबर: 66,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर के चिंता हो सकती है। व्यापार में तरक्की और मुनाफा होने की संभावना है। आज अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। आज आपका साथी भी काफी खुश रहेगा। वहीं पर आज आप अपने घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे।
लकी नंबर: 65       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज आपके जीवन में कुछ चीजों को लेकर के परेशानी आ सकती हैं। लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का माहौल भी अच्छा बीतेगा। घर के लोग आपको समझने का प्रयास करेंगे। वहीं पर धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी। इसीलिए छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज ही करें, तभी आपको इसका फायदा मिल सकेगा।
लकी नंबर: 44       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आप लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, उन लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा बीतेगा। वहीं पर व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज तरक्की प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों को अच्छा रहेगा। आज प्रेमी का साथ रहेगा। माता-पिता का सम्मान करें। धन लाभ मिलेगा।
लकी नंबर: 34      शुभ रंग:  चैती

5379487