Logo
मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से 9 होती है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 1 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

1 february ka Ank Rashifal: आज 1 फरवरी 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (01/02/2024, 1+2+2+0+2+4=11) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 11 (1+1=2) है,  जिसका जोड़ 2 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 2 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक गुरुवार यानी 1 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।
 
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। जो छात्र हैं, उन लोगों के लिए भी परीक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी आने की संभावना है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर के काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग अपने परिवार वालों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आने वाले समय में धन की स्थिति आप लोगों की बेहतर होगी। जिसकी वजह से आप कर्ज भी उतार पाएंगे।
लकी नंबर:  55,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कुछ चीजों को लेकर के आपको मेहनत करने की जरूरत है और साथ ही अभी भी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरूरत है। आज अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। उनको कहीं घूमने फिर आने लेकर के जाएं और आज आप अपने धन को लेकर भी चिंतित न रहे।
लकी नंबर: 34,     शुभ रंग:   पीला

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का बेहतर है। आज आप कार्यक्षेत्र को लेकर परेशान बिल्कुल भी नहीं होंगे। आज कार्य करने में आपको मजा आएगा। आज का दिन आपके स्वास्थ्य को लेकर मिला जुला रहेगा। शाम के समय स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आज आप अपने प्रेमी के साथ बैठ कर वार्तालाप अवश्य करें। जो भी उलझने थी, उनको सुलझाने का प्रयास करें। धन की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
लकी नंबर:  92,      शुभ रंग: सफेद

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज के दिन आप कहीं घूमने जा सकते हैं और आपका दिन काफी हद तक मिला-जुला रहने की संभावना है। आज आपके कार्य में किसी तरह की अड़चन आ सकती हैं। आज आपके परिवार में कोई व्यक्ति स्वास्थ से संबंधित परेशानियों में आ सकता है। आज आप लोगों का धन भी अत्यधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा, मगर चिंताएं बनी रह सकती हैं।
लकी नंबर:  50,        शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज के दिन आप निवेश की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आप लोगों का दिन आज काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो कार्य अधूरे रह गए थे, वह पूरे होंगे या फिर दोबारा से शुरू हो सकते हैं। आपका स्वास्थ पहले से बेहतर होने की संभावना है। आज आप अपने प्रेमी के साथ मुलाकात करने का अवश्य सोचें। आज का दिन आपके धन की स्थिति को लेकर भी काफी हद तक बेहतर रहने की संभावना है। लेकिन धन खर्च से बचें।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग:   चॉकलेटी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य दिनों की तुलना में काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज जो लोग व्यापार करते हैं। उनके लिए दिन थोड़ा सा कष्टकारी हो सकता है। अगर आप किसी भी जगह पर नौकरी करते हैं, तो ऐसा नहीं होगा। आज के दिन आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज खर्च होने की संभावना है। इसलिए धन पर भी नियंत्रण रखें। आज जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। उनका पार्टनर उनको या तो मिल सकता है या आज वह अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।
लकी नंबर:  8,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक बेहतर रहेगा। जो अभी तक कार्यक्षेत्र में आपको परेशानियां आ रही थी, उन परेशानियों से आप मुक्त हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। यदि किसी भी प्रकार के कर्ज में फंसे हुए थे, तो वह कर्ज से भी आज आपको छुटकारा मिल सकता है या उसे कर्ज को चुकाने की शुरुआत आज से हो सकती है। आज के दिन आप लोगों को अपने घर के सदस्यों के साथ समय बिताने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। आज धन की स्थिति थोड़ी सी खर्चे वाली रहेगी, परंतु बेहतर भी होगी।
लकी नंबर: 44       शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का मिला जुला रहेगा। आज किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। धन की स्थिति को लेकर चिंताएं बनी रहेगी। व्यापार में भी आज चिंताएं बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य का इस पर अवश्य प्रभाव पड़ेगा। आज मानसिक तनाव होगा, मगर आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे तो इसके वजह से आपका तनाव समाप्त हो जाएगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी नंबर: 21       शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ लगी रहेगी। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए भी भाग दौड़ भरा दिन रहने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आप लोगों को अपने घर में जो आपसे आयु में छोटे भाई बहन हैं, उनके साथ समय बिताना अच्छा रहेगा या हो सकता है उनके साथ समय बिताने का समय मिले। आज धन खर्च होने की भी संभावना है। आज धन को लेकर आप सतर्क रहें। कहीं पर भी अगर जा रहे हैं, तो चोरी चकारी से बचकर रहें। नहीं तो आज जेब कटने का भी खतरा है।
लकी नंबर: 5        शुभ रंग: सुनहरा

5379487