Logo
मूलांक (अंक ज्योतिष) हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। इनकी संख्या 1 से 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 12 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

12 february ka Ank Rashifal: आज 12 फरवरी 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (12/02/2024, 1+2+2+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी चंद्रमा हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक सोमवार यानी 12 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।
 
मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का थोड़ा सामान्य रहेगा। कार्य में आपका मन नहीं लगेगा, जिस वजह से कार्य क्षेत्र में आपकी निंदा भी हो सकती है। आज आप कोशिश करें कि मन लगाकर के अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत करें। स्वास्थ्य आप लोगों को अच्छा रहेगा। आज घर में किसी बड़े पुरुष की स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। इसलिए उनका ध्यान रखकर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  21,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। जिन लोगों को सर्दी लगी हुई है, खासतौर से उन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 1,     शुभ रंग:   नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप लोगों को अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर का खाने पीने से बचें। जीवन साथी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा। जो लोग विवाह करने की सोच रहे थे, उन लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लोन लेना चाह रहे थे. तो लोन भी आप इस समय पर ले सकते हैं।
लकी नंबर:  4,      शुभ रंग: सुनहरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों पहले की अपेक्षा काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने का समय नहीं मिलेगा। आज फोन पर ही बात करके काम चलाना सही रहेगा। बेकार की बातों से बचें। नहीं तो लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी होगी। धन आने की संभावना भी बनेगी।
लकी नंबर:  22,        शुभ रंग: हरा

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य को लेकर के थोड़ा तनाव हो सकता है, परंतु आप सारे कार्य संपन्न भी कर लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आप लोगों को अपने पार्टनर के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोशिश करें अपने पार्टनर के साथ कोई छोटी-मोटी यात्रा पर अवश्य जाएं। आज के दिन आप लोगों का धन भी खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर:  3,      शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी शुभ रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं। उन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आसपास के लोगों से किसी पर विश्वास अधिक करके न चलें। अपने स्वास्थ्य का आज के दिन ध्यान रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु धोखाधड़ी और चोरी से बचें।
लकी नंबर:  90,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज के दिन आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे। कोई ऐसा कार्य भी आरंभ कर सकते हैं, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आने वाले समय में भारी धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 7       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोग का मिला जुला रहेगा। कार्य में व्यस्त रहेंगे, अगर आज कार्य को छोड़ते हैं तो लंबे समय तक कार्य को पूरा नहीं कर पाएंगे। कोशिश करें कि आज अपने कार्य को अधिक से अधिक समाप्त करने की कोशिश करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज कोई खुशखबरी आपके प्रेमी की तरफ से मिल सकती है। जिस वजह से आप लोगों के मन में खुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   68       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे। जिस वजह से काम आपके पूरे होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज पहले के कार्य भी पूरे कर सकते हैं। आज अपने परिवार के बड़े सदस्यों के पास अवश्य बैठें। कोई सलाह अगर आप बहुत लंबे समय से लेना चाह रहे थे, तो उनसे सलाह मशवरा आज के दिन जरूर करें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 58       शुभ रंग: हल्का काला

5379487