Logo
अंक शास्त्र के अनुसार सोमवार 13 मई को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

13 may ka Ank Rashifal: आज 13 मई 2024 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (13/05/2024, 1+3+5+2+0+2+4=17) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 (1+7=8) है, जिसका जोड़ 8 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 8 के स्वामी शनि हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें सोमवार यानी 13 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आज के दिन आपके घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। इसलिए मिल जुलकर कोई भी कार्य करें। वहीं प्रेमी का सहयोग भी आज मिलेगा। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी।
लकी नंबर:  19,      शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। वहीं घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। कोई व्यक्ति आज आपको खुशखबरी दे सकता है। वहीं पर धन की परिस्थितियां पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 2,     शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। आज के दिन परिवार वालों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन काफी चीजों को लेकर के बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी भी चीज को लेकर तनाव हो सकता है। वहीं पर घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आज के दिन आप बेहतर महसूस करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  18,        शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप लोगों के लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार का सपोर्ट रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन कोई भी व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। वहीं पर आज आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। नौकरी करने वालों को बॉस से तारीफ मिलेगी। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको किसी तीर्थ स्थान के या धार्मिक स्थान में दर्शन करने का मौका मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी होगी
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज कार्यक्षेत्र में कोई भी व्यक्ति आपकी निंदा कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर के सावधान रहने की आवश्यकता है। आज के दिन घर में किसी से बहस होने की संभावना है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। सरकारी नौकरी में या डिफेंस में जुड़े हुए लोगों के लिए उच्च पद प्राप्ति होने की खुशखबरी आ सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज के दिन कुछ नई योजना बना सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487