Logo
2 April ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार 2 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

2 April ka Ank Rashifal: आज 2 अप्रैल 2024 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (02/04/2024, 2+4+2+0+2+4=14) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 14 (1+4=5) है,  जिसका जोड़ 5 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 5 के स्वामी बुध हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। 

यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार 1 से 9 तक का मूलांक मंगलवार यानी 2 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वाले जातकों को आज अपने कार्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, परंतु आप लोगों को रिश्तेदारी में और अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है, क्योंकि आप छोटी-छोटी बातों पर आज क्रोधित हो सकते हैं। जिस वजह से आज आप किसी से बहस कर सकते हैं। धन की स्थिति आपकी आज समान्य है। इसलिए अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी नंबर:  1,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आप दिन में काफी खुशहाल रहेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु खांसी जुखाम सर्दी की शिकायत अभी भी आपको बनी रहेगी। इसके अलावा आज आपके रिश्तों में भी सुधार और मधुरता रहेगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने की संभावना आने वाले समय में बनेगी।
लकी नंबर: 55,     शुभ रंग:  कत्थई

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में आप कुछ नया कार्य आरंभ करने की सोच सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज अपनी प्रेमी के साथ समय आप जरूर बिताएंगे। जिसकी वजह से आपके और आपका प्रेमी के बीच में अगर किसी भी प्रकार की अनबन हो रही थी, तो वह समाप्त हो जाएगी। आज के दिन धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन आने से आप काफी खुश रहेंगे।
लकी नंबर: 40,      शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप की कोई प्रशंसा भी कर सकता है। आज आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। धन खर्च होने की संभावना है। परंतु धन आने की भी संभावना है।
लकी नंबर:  6,        शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज परिवार वालों के साथ समय बिता सकते हैं। सिंगल वालों के लिए भी दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर:  20,      शुभ रंग:  पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है, यदि मेहनत नहीं करेंगे तो कार्य में असफल रह सकते हैं। आज आप आलस्य का शिकार रहेंगे। आज आप अपने परिवार वालों के साथ घर में बैठकर दिन का आनंद उठाने के लिए सोचेंगे। जिस वजह से आज आप छुट्टी ले सकते हैं। अपने कार्य से या फिर अपने कार्य को अधूरा छोड़ सकते हैं। आज का दिन आप लोगों के लिए परिवार वालों के साथ अच्छा रहेगा, परंतु आज धन खर्च भी होगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  58,     शुभ रंग: सफेद

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। आज कार्य में मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। आज अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का विचार अवश्य करें। परिवार को सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 50       शुभ रंग:  नीला

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि होगी। यदि कार्य क्षेत्र में आप कार्य कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। धन खर्च होने की संभावना है, परंतु कहीं से धन आने की भी संभावना है। धन से जुड़ी हुई सारी परेशानियां समाप्त होने की भी संभावना है।
लकी नंबर:   28       शुभ रंग:  चॉकलेटी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा, मगर आज भाग दौड़ बनी रहेगी। जिसकी वजह से आपके कार्य शायद अधूरे छूट जाएं। आज घर में कोई कार्य निकल सकता है। जिस वजह से ज्यादा से ज्यादा समय आज आप घर पर बिताएंगे। आज धन की स्थिति आप लोगों की सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 80       शुभ रंग: पर्पल

5379487