Logo
मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है। हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे गुण, प्रकृति, स्वभाव और दोष के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के माध्यम से 21 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

21 february ka Ank Rashifal: आज 21 फरवरी 2024 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (21/02/2024, 2+1+2+2+0+2+4=13) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 13 (1+3=4) है,  जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। आप इसे मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता हैं। 

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से 1 से 9 मूलांक बुधवार यानी 21 फरवरी 2024 का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज आपके लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आज आपको सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो आज आपको खास तौर से अपने आसपास के लोगों से बचकर के रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। नेत्र से संबंधित अगर इंफेक्शन है या आपको कोई परेशानी है तो इंफेक्शन होने की संभावना है। आज आपके रिश्तो में सुधार आएगा। अगर अनबन चल रही थी, तो वह ठीक हो जाएगी। आज आप बेहतर महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन कहीं से आएगा नहीं, इसलिए अनावश्यक धन खर्च न करें।
लकी नंबर:  11,      शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे, हो सकता है आपके कार्य क्षेत्र में भी कोई नया मित्र आपका बन जाए। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, मगर सर्दी, खांसी- जुकाम से बचकर के रहें ज्यादा बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार वालों के साथ भी काफी हद तक अच्छे समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। धन कहीं से आ सकता है।
लकी नंबर: 43,     शुभ रंग:   चैती

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा, मगर चीजों में आपको दिक्कत परेशानी महसूस हो सकती है। आज किसी चीज को लेकर के आप असफल रहेंगे। जिस वजह से आप अनसेटिस्फाई हो सकते हैं। आज स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, मगर चिंताओं के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देंगे, मगर आप घरवालों के साथ बहुत ज्यादा समय नहीं बिताना पसंद करेंगे। आज आपको धन प्राप्ति होगी। लेकिन आप उसमें भी असंतुष्ट रहेंगे।
लकी नंबर: 58,      शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का बहुत अच्छा रहेगा। आज कोई नए कार्य में कदम रख सकते हैं। आज आप यदि सिंगल है, तो अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं यानी कि आपका रिश्ता होने की संभावना है। घर में किसी कार्य को लेकर के खुशखबरी आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य को लेकर के बिल्कुल भी चिन्हित ना रहें।
लकी नंबर:  45,        शुभ रंग:  हरा

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप कुछ कार्य नहीं करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा और चीजों में सुधार भी आएगा। आज आप मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे, परंतु सर दर्द होने की संभावना है। इसलिए बेहतर नींद लें ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी ना हो। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे और जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर:  89,      शुभ रंग:  हल्का गुलाबी

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नई योजनाएं लेकर के आ सकता है। जिसके कारण आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों ही आएंगे। आज आप प्रशंसा भी प्राप्त करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेमी को आज खास तौर से आप उपहार देंगे। जिस वजह से प्रेमी के साथ आपकी बॉन्डिंग भी बहुत अच्छी होगी और आपका प्रेमी भी आपसे संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी, परंतु बहुत ज्यादा धन आने की संभावना नहीं है।
लकी नंबर:  6,     शुभ रंग: गोल्डन

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा पक्ष में रहेगा। आज के दिन आप जो भी मनोकामना करेंगे, वह पूर्ण होगी। आप किसी बात को लेकर के घमंड कर सकते हैं लेकिन कोशिश करें कि यह घमंड बिल्कुल ना करें नहीं तो आपके कार्यों में परेशानी आ सकती है। आज के दिन स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक चिंताओं से दूर रहेंगे। अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे। परिवार के लोग भी आपके ऊपर गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी का साथ भी मिलेगा। आज के दिन घर में मनपसंद पकवान बनेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 1       शुभ रंग:  भूरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आपके लिए उतार- चढ़ाव भरा रह सकता है। हो सकता है जो कार्य आप करना चाह रहे थे, वह पूरे ना हों। इस वजह से आप असंतुष्ट हो सकते हैं। आज के दिन आप किसी कार्य को लेकर के परेशान हो सकते हैं। यदि नौकरी कर रहे हैं, तो नौकरी में भी आपको असफलता प्राप्त होगी लेकिन चिंता करने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा, परंतु अगर आपके परिवार में पिता या पिता समान कोई व्यक्ति है, तो उनके स्वास्थ्य का आज के दिन अवश्य ध्यान रखकर के चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:   8       शुभ रंग:  क्रीम

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपको अपने कार्य पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। आज आप अपना सारा समय घूमने फिरने एंजॉयमेंट में ही व्यर्थ करेंगे। जिस वजह से आप आज कोई भी कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। ऊर्जावान रहेंगे, खुश रहेंगे। परिवार भी आपके साथ खुश रहेगा और आपके साथ कहीं घूमने फिरने जाएगा। आज का दिन आपके और आपके परिवार वालों के लिए यादगार होगा। आज आप काफी खुश दिखाई देंगे। इसके साथ ही धन भी अनावश्यक खर्च होगा, इसलिए धन खर्च थोड़ा रोक कर चलें।
लकी नंबर: 21        शुभ रंग: सफेद

5379487