Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 3 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

3 August ka Ank Rashifal: आज 3 अगस्त 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (3/08/2024, 3+8+2+0+2+4=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 (1+9=10) है, जिसका जोड़ 1 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 1 के स्वामी सूर्य हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 3 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
मूलांक 1 वालों का दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी चीज को लेकर अगर आप परेशान थे तो, घबराने की आवश्यकता नहीं है। आज के दिन आपका मूड अचानक से स्विंग हो सकता है। वहीं पर आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज जीवन साथी से वार्तालाप करने की भी आवश्यकता है। वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  22,      शुभ रंग:  मैटी

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने की संभावना है। अगर आप किसी कार्य को लेकर के परेशान रहते थे, तो आज से वह कार्य पूर्ण होगा। यदि नौकरी कर रहे हैं, तो नौकरी में भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग भी बना रहेगा। वहीं पर आज के दिन धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 25,     शुभ रंग:  हल्का सुनहरा

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज आपके लिए दिन बहुत ज्यादा अच्छा रहेगा। आज के दिन आप जो भी मनोकामना करेंगे, वह पूरी होगी। लेकिन आज के दिन आप घमंड बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन मानसिक चिंता हो सकती है। अपने ऊपर गर्व महसूस करेंगे। परिवार के लोग भी आपके ऊपर गर्व महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ यात्रा का लाभ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 60,      शुभ रंग: हल्का ऑरेंज

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों के लिए कई नए कार्य लेकर के आ सकता है, जिसके कारण आपके मन में उत्साह और खुशी दोनों प्राप्त होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आपका प्रेमी भी आपसे संतुष्ट और प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 55,        शुभ रंग:  हल्का नारंगी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज आप पहले की अपेक्षा ज्यादा पॉजिटिव रहेंगे। वहीं पर आज के दिन आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। सभी चीजों में सुधार भी आएगा। आपको जरूरी है कि बेहतर नींद लें, ताकि आपको किसी भी तरह की परेशानी न हो। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बिताएंगे और जीवनसाथी को कोई उपहार भी दे सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 33,      शुभ रंग:  गोल्डन

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का बहुत अच्छा रहेगा। आज कोई नए कार्य में कदम रख सकते हैं। आज आप यदि सिंगल हैं तो, अपने जीवनसाथी से मिल सकते हैं। यानी कि आपका रिश्ता होने की संभावना है। घर में किसी कार्य को लेकर के खुशखबरी आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य को लेकर के बिल्कुल भी चिन्तित न रहें।
लकी नंबर: 3,     शुभ रंग: पीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज के दिन आपको कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिसकी वजह से आज का दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा, लेकिन चिंताओं के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। घर परिवार वाले आपका सहयोग पूर्ण रूप से देंगे। आज आपको धन प्राप्ति होगी।
लकी नंबर: 76       शुभ रंग:  हल्का बैंगनी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए कोई नया प्रोजेक्ट की खुशखबरी आ सकती है। यदि शेयर मार्केट में पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर खास तौर से मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं पर आज थोड़ा समय अपने परिवार के साथ भी बिताएं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
लकी नंबर:  32       शुभ रंग: नीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज आपके लिए दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं, तो आज आपको खास तौर से अपने आसपास के लोगों से बचकर के रहने की जरूरत है। वहीं पर स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 64       शुभ रंग:  क्रीम

5379487