Logo
अंक शास्त्र के अनुसार गुरुवार 8 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

8 August ka Ank Rashifal: आज 8 अगस्त 2024 है और दिन गुरुवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (08/08/2024, 8+8+2+0+2+4=24) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 24 (2+4=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें गुरुवार यानी 8 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। वहीं पर स्वास्थ्य को लेकर के ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में कुछ नए कार्य आरंभ हो सकते हैं, परंतु आपके पारिवारिक जीवन में अनबन हो सकती है। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी नंबर:  52,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपकी व्यापार को लेकर चिंताएं समाप्त हो सकती है। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ ही आज धन खर्च भी होने की संभावना है।
लकी नंबर: 93,     शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग बिजनेस पार्टनर के साथ बिजनेस कर रहे हैं, उन लोगों को कुछ खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर आज घर में भी हंसी खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही आप लोगों को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाहर का खाने पीने से बचें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 52,      शुभ रंग: हल्का पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिलाजुला रहेगा। किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। परंतु काम पर भी ध्यान दे पाएंगे। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। आज कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 73,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेंगे। वहीं पर आज आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और चिंताओं से मुक्त भी रहेंगे। आज स्वास्थ्य का ध्यान थोड़ा रखें। ऊर्जावान रहेंगे, परंतु ऊर्जावान के चलते ज्यादा काम ना करें, नहीं तो आपको थकावट हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, पुराने कर्ज उतरेंगे।
लकी नंबर: 51,      शुभ रंग:  चैती

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा, जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं, उन लोगों के लिए कुछ लाभ हो सकता है। वहीं पर छात्रों के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आज खाने पीने का ध्यान अवश्य रखें। बाहर का खाने से बचें। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें और धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 27,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा, मगर शांति भरा होगा। जिसके कारण आपको किसी तरह की चिंता नहीं सताएगी। आज का दिन आप अपनी किताबों के साथ या किसी अन्य कार्य के साथ बिता सकते हैं, जिसकी वजह से आपका मन लगा रहेगा। साथ ही आज आप कोशिश भी करेंगे कि आप आज अपने घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए धन को लेकर भी बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 73       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर किसी तरह की चिंता आपको सता रही है, तो उसका हल ढूंढने की कोशिश करें। वहीं पर आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपका मन भी हल्का होगा।
लकी नंबर:  84       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आज भाग दौड़ बहुत ज्यादा हो सकती है, जिसके कारण आप लोग थकावट का शिकार भी हो सकते हैं। वहीं पर आज कोशिश करें, कि अपने परिवार को थोड़ा समय दें और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी, परंतु घर में खुशी का माहौल रहेगा।
लकी नंबर: 89      शुभ रंग:  चैती

5379487