Logo
अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 9 अगस्त को कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

9 August ka Ank Rashifal: आज 9 अगस्त 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (09/08/2024, 9+8+2+0+2+4=25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 (2+5=7) है, जिसका जोड़ 7 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 9 अगस्त 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहने वाला है। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। जल्दबाजी में कार्य को अधूरा छोड़ेंगे। साथ ही आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। किसी को चोट पहुंचाने से बचें। वहीं पर आज धन भी खर्च होने की संभावना है। घर परिवार में समय देने के कारण घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
लकी नंबर:  42,      शुभ रंग:  हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज किसी व्यक्ति से मिलने पर आपको खुशहाली होगी। आपका मित्र भी आपसे खुश रहेगा। आज के दिन स्वास्थ्य थोड़ा सा चिंताजनक बना रहेगा। धन की स्थिति भी चिंताजनक बनी रहेगी। दिन के समय आपको शांति महसूस होगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। 
लकी नंबर: 63,     शुभ रंग:  हल्का लाल

मूलांक 3 (MULANK 3)  
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आप लोगों के लिए आज के दिन कोई नई अपॉर्चुनिटी आ सकती है। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपको शांति का माहौल देखने को मिल सकता है। साथ ही आज के दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लंबे समय से अगर आपका स्वास्थ्य खराब चल रहा था तो, अब बेहतर होने की संभावना है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। धन अनावश्यक खर्च न करें।
लकी नंबर: 95,      शुभ रंग: हल्का पर्पल

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहने वाला है। वहीं पर आज के दिन आप शॉपिंग पर जा सकते हैं। इसलिए मन में खुशी का उत्साह रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं थोड़ी सी हो सकती है। चोट लगने की संभावना है। इसलिए बच करके रहें। साथ ही धन भी अधिक खर्च होने की संभावना है। प्रेमी को समय दें।
लकी नंबर: 75,        शुभ रंग:  हल्का सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। वहीं पर आज आप कार्य में व्यस्त भी रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से आप ऊर्जावान रहेंगे। आज के दिन कोशिश करें कि अपने सभी कार्य को समय पर पूर्ण कर लें। दिन में कहीं पर घूमने फिरने जा सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 53,      शुभ रंग:  चैती

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहेगा। आज के दिन आप लोग कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज क्रोधित होने के कारण आप अपने कार्य क्षेत्र में और घर में रिश्तेदारों से बिगड़ सकते हैं। इसीलिए कोशिश करें कि अधिक क्रोधित ना हों। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। यात्राओं पर जाने से बचें।
लकी नंबर: 75,     शुभ रंग: लाल

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आपका सामान्य रहने वाला है। आज के दिन आपके कुछ कार्य होंगे, जो पहले से अधूरे रह जाएंगे। परंतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपका स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। लेकिन बाहर के खाने पीने से बचें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी सुधार आएगा।
लकी नंबर: 62       शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों को काफी हद तक खास रहने वाला है। पार्टनर के साथ घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा मन लगाकर कार्य करने की आवश्यक्ता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। साथ ही तंदुरुस्त भी रहेंगे। आज धन से संबंधित खर्च अधिक हो सकते हैं। वहीं पर मित्रों के साथ भी आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
लकी नंबर:  65       शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 9 (MULANK 9)
मूलांक एक वालों के लिए आज का दिन काफी हद तक खास रहेगा। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। वहीं पर कुछ कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपका स्वास्थ्य ठीक होने के कारण आप इन चुनौतियों का भी सामना कर पाएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी
लकी नंबर: 86      शुभ रंग:  चैती

5379487