Aaj Ka Panchang 1 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 मार्च 2025, शनिवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 1 मार्च सुबह 03:16 से 02 मार्च सुबह 12:09 तक रहेगी। आज शनिवार हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करें। आज ही रामकृष्ण जयंती, फुलेरा दूज और चंद्र दर्शन है। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -1 मार्च 2025
(Suryoday or Suryast Time 1 March 2025)
- सूर्योदय का समय - 1 मार्च सुबह 6:52 बजे।
- सूर्यास्त का समय - 1 मार्च शाम 6:26 बजे।
- चन्द्रोदय का समय -1 मार्च सुबह 7:37 बजे।
- चन्द्रास्त का समय - 1 मार्च रात्रि 8:00 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र -1 मार्च 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 1 March 2025)
- साध्य योग - 28 फरवरी रात्रि 08:07 से 01 मार्च शाम 04:24 तक।
- शुभ योग - 1 मार्च शाम 04:24 से 2 मार्च दोपहर 12:39 तक।
- पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र - 28 फरवरी दोपहर 01:40 से 01 मार्च सुबह 11:22 तक।
- उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र - 1 मार्च सुबह 11:22 से 2 मार्च सुबह 08:59 तक।
शुभ और अशुभ काल -1 मार्च 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 1 March 2025)
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:15 से दोपहर 01:02 तक।
- अमृत काल - सुबह 04:39 से सुबह 06:06 तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:15 से सुबह 06:03 तक।
- राहू काल - सुबह 9:45 से सुबह 11:12 तक।