Aaj Ka Panchang 16 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2025, रविवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। यह तिथि 15 मार्च दोपहर 02:33 से 16 मार्च शाम 04:58 तक रहेगी। आज रविवार को सूर्यदेव की पूजा अवश्य करें। पंचांग के अनुसार आज 16 मार्च को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 17 मार्च सुबह 01:15 तक कन्या राशि उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -16 मार्च 2025
(Suryoday or Suryast Time 16 March 2025)
- सूर्योदय का समय - 16 मार्च सुबह 6:38 बजे।
- सूर्यास्त का समय - 16 मार्च शाम 6:32 बजे।
- चन्द्रोदय का समय -16 मार्च रात्रि 8:24 बजे।
- चन्द्रास्त का समय - 17 मार्च सुबह 8:02 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र -16 मार्च 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 16 March 2025)
- वृद्धि योग - 15 मार्च दोपहर 01:59 से 16 मार्च दोपहर 02:48 तक।
- ध्रुव योग - 16 मार्च दोपहर 02:48 से 17 मार्च दोपहर 03:44 तक।
- हस्त नक्षत्र - 15 मार्च सुबह 08:54 से 16 मार्च सुबह 11:45 तक।
- चित्रा नक्षत्र - 16 मार्च सुबह 11:45 से 17 मार्च दोपहर 02:47 तक।
शुभ और अशुभ काल -16 मार्च 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 16 March 2025)
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:11 से दोपहर 12:59 तक।
- अमृत काल - सुबह 05:02 से सुबह 06:49 तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:01 से सुबह 05:49 तक।
- राहू काल - शाम 5:03 से शाम 6:32 तक।