Logo
Aaj ka Rashifal 15 March 2025: चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मेष से मीन तक सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal 15 March 2025: ग्रह-गोचर के अनुसार, शनिवार (15 मार्च 2025) का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए शानदार गुजरेगा। करियर में आगे बढ़ने के शानदार मौके मिल सकते हैं। तुला वालों के जीवन में प्यार की बहार रहेगी। कोई प्रपोज कर सकता है। कुंभ की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। बाकी राशि वालों के लिए शनिवार का दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (15 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। चंद्रमा का गोचर कन्या राशि (kanya rashi) पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (15 March) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर तैयार किया है। आइए जानते हैं मेष से मीन सभी 12 राशियों का राशिफल (Rashifal )।

मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ  (15 March ka mesh rashifal)
आज आपके ग्रह गोचर विपरीत हैं, ऐसे में आपको शांत रहने की जरूरत है। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। आपका प्यार आपके और परिवार के बीच दरार डालने की वजह बन सकता है। प्यार इंसान को सौम्य और व्यवहारिक बनाता है, कठोर नहीं। इस पर विचार करें और सही निर्णय लें। नौकरी-धंधे में अनुकूलता रहेगी। धन की स्थिति सामान्य है। फिजूल खर्चों पर अंकुश लगाएं। 
आज की सलाह- धैर्य रखें और वाहन धीमे चलाएं। शनि मंदिर में जलेवी चढ़ाएं। भाग्य प्रबल होगा।  
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, लकी नंबर: 19 

वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो  (15 March ka vrishabh rashifal)
आज किसी भी कीमत में अपना धैर्य नहीं खोएं। आपके करीबी नुकसान पहुंचाने और आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। सतर्क रहें अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। आपके प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। आपका जीवन साथी आपकी लाइफ को खुशियों से भर देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।  वर्कप्लेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कहीं से धन मिल सकता है। 
आज की सलाह- शिवलिंग पर सफेद तिल मिश्रित जल से अभिषेक करें। नकारात्मकता दूर होगी। 
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 11 

मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा (15 March ka mithun rashifal)
आज आपको निजी जीवन में शांति और सुकून मिलेगी। पेशेवर मोर्चे में स्थिरता का अनुभव करेंगे। आप बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं, लेकिन आपको अभी कड़ी मेहनत और थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। शाम को अपने साथी के साथ डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और धन की स्थिति में सुधार देखा जा सकता है। 
आज की सलाह- आज आपके लिए सिर्फ एक ही सलाह है- कुछ भी हो झूठ नहीं बोलें। यही मूल मंत्र है। 
भाग्यशाली रंग: नीला, लकी नंबर: 24 

कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  (15 March ka kark rashifal)
आज आप निजी जीवन में बहुत सारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के कारण दबाव महसूस कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें और रेस्ट करें। छात्रों को अपने शैक्षणिक क्षेत्रों में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फिटनेस पर फोकस रखेंगे। पेशेवर मोर्चे में दिन सामान्य रह सकता है। वर्कप्लेस में बैक सीट पर बैठने से काम नहीं होगा। आगे आना होगा। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता मिलेगी। 
आज की सलाह:  सरसों का तेल लगाएं और शाम को शनि देव को अर्पित करें। पीपल के पेड़ पर दीया जलाएं। भाग्य का साथ मिलेगा। 
भाग्यशाली रंग: आसमानी,  लकी नंबर:30 

सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे  (15 March ka singh rashifal)
आज पेशेवर मोर्चे पर दिन ठीक -ठाक रहेगा। कोई अवसर हाथ से निकल सकता है।  इसका सीधा असर आपकी आर्थिक पर पड़ सकता है। सब कुछ आपके विवेक पर निर्भर करेगा। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। कोई बीमारी आपको परेशान कर सकती है। ख्याल रखें और खान-पान का ध्यान रखें। योगासन और मेडिटेशन करेंगे, तो राहत मिल सकती है। 
आज की सलाह: सूर्य को अर्द्ध दें और शाम को शनि मंदिर में तेल से अभिषेक करें। हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे, तो शुभता मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर:16 

कन्या राशि– टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो (15 march ka kanya rashifal)
आज का दिन आपके लिए शानदार है। ग्रह गोचरों की अनुकूलता रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। अपने प्रेम जीवन के बारे में मां से सलाह-मशवरा ले सकते हैं। वैसे आपके लिए बेहतरीन अवसर आने वाले हैं और उनमें से प्रत्येक आपके प्रेम जीवन को मजबूती प्रदान करने की क्षमता रखता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन की स्थिति सुखद बनी हुई है। आज नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। 
आज की सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखें। गरीब को खाना खिलाएं। शनि की कृपा मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 14 

तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते  (15 March ka tula rashifal)
आज का दिन खुशियों से भरा हुआ है। आप पार्टी करते नजर आ सकते हैं। प्रियजनों के साथ मिलने-जुलने का अवसर मिलने वाला है। जीवन में प्यार की बहार रहेगी। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में जल्द सुधार हो सकता है। आज भाग्य का साथ रहेगा। जीवन का आनंद लें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर ध्यान केंद्रित करने से आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है। शनि मंत्रों का जप करें और भैरो मंदिर में नारियल अर्पित करें। 
आज की सलाह- झूठ नहीं बोलें और किसी महिला का अपमान गलती से भी नहीं करें। 
भाग्यशाली रंग: वाइट,  लकी नंबर: 33 

वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू (15 March ka vrishchik rashifal)
आज यदि आप अपने लक्ष्यों को पूरी ईमानदारी से हासिल करना चाहते हैं, तो अपने विचारों में स्पष्टता लाएं। यह निजी जीवन के साथ-साथ पेशेवर जीवन में भी लागू होता है। आज अपने साथी के साथ दीर्घकालिक विचार साझा करें और एक-दूसरे के साथ खूब मौज-मस्ती करें। साझेदारी और सहयोग के योग बन रहे हैं। प्रियजनों के साथ आपका मीठा व्यवहार संबंधों में मजबूती ला सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। शनि मंदिर में नारियल और तेल चढ़ाएं। आज भाग्य का साथ मिलेगा।
आज की सलाह- आपके लिए बस एक ही उपाय है बजरंगबली की शरण में रहें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर:27 

धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे (15 March ka dhanu rashifal)
आज आप बात करते समय शब्दों के चयन पर पूरा ध्यान रखें। आवेगवश कुछ ऐसा कह देंगे, जिसका दूसरों पर निगेटिव असर होगा। आज का मंत्र है- आशावादी, शांत, और संयमित रहना। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज साहसिक कदम उठाने का दिन है। जोखिम लेने में संकोच न करें। चूंकि, अभी आपके करियर में थोड़ा-बहुत अप-डाउन है, जिसके चलते आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने ईष्ट देवता का ध्यान करें और मर्यादित बने रहें। 
आज की सलाह- दिन को शुभ बनाने के लिए शिवलिंग पर कच्चे दूध में काले तिल मिलाकर अर्पित करें। रुके कामों में गति मिलेगी। 
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 28 

मकर राशि - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी  (15 March ka makar rashifal)
आज आपका कोई करीबी आपको अपनी उंगली पर नचाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन आप सामने वाले की मंशा को जल्दी भांप जाएंगे। आप तेज-तर्रार रहेंगे, जिसकी वजह से कोई आपका फायदा नहीं उठा पायेगा। आप अपनी चतुरता से मूर्ख बनने से बच जाएंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। धन की स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। निजी जीवन में तालमेल बेहतर रहेगा। बजरंगबली के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का 5 पाठ करें। भाग्य मजबूत होगा। 
आज की सलाह- वाहन धीमे चलाएं और किसी नीचे दिखाने की कोशिश भी नहीं करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। 
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 26 

कुंभ राशि - गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा (15 March ka kumbh rashifal)
आज आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। जश्न में डूबे रहेंगे। उन लोगों से दूरी बनाए रखें, जिन्हें आप नहीं जानते हैं। कुछ लोग धोखा देने की फिराक में हैं। सतर्क रहें। अपनी बातें उन्हीं लोगों से शेयर करें, जिन पर आप भरोसा करते हैं। किसी की मदद करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से समय आशानुकूल है। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 
आज की सलाह- वाणी पर कंट्रोल रखें और  शनि मंदिर में काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाएं। रुके कामों में गति आएगी। 
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर:17 

मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची (15 March ka meen rashifal)
आज पार्टनरशिप में लाभ की स्थिति बन रही है। सूझबूझ के साथ आगे बढ़ेंगे, तो सफलता मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट में बिना रिसर्च के निवेश करना हानि करवा सकता है। सट्टे बाजी से दूर रहें। पेशेवर मोर्चे पर अतिउत्साह आपको शर्मिंदा कर सकता है। खासकर, शाम का समय वर्कप्लेस में आपका मजाक बन सकता है। सावधानी से कार्य करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ फलदायी रहेगा। 
आज की सलाह- भरों मंदिर में नारियल चढ़ाएं और शनिदेव के सकने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।  अटके काम बन सकते हैं।  
भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 15 

5379487