Aaj Ka Panchang 27 February 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 फरवरी 2025, गुरुवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि 26 फरवरी सुबह 11:08 से 27 फरवरी सुबह 08:54 तक रहेगी। आज गुरुवार को विष्णु भगवान की विधिवत व्रत पूजा करें। आज अमावस्या भी रहेगी। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा भी दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -27 फरवरी 2025
(Suryoday or Suryast Time 27 February 2025)
- सूर्योदय का समय - 27 फरवरी सुबह 6:53 बजे।
- सूर्यास्त का समय - 27 फरवरी शाम 6:25 बजे।
- चन्द्रोदय का समय -27 फरवरी सुबह 6:20 बजे।
- चन्द्रास्त का समय - 27 फरवरी शाम 5:53 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र -27 फरवरी 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 27 February 2025)
- शिव योग - 27 फरवरी सुबह 02:57 से 27 फरवरी रात्रि 11:40 तक।
- सिद्ध योग - 27 फरवरी रात्रि 11:40 से 28 फरवरी रात्रि 08:07 तक।
- धनिष्ठा नक्षत्र - 26 फरवरी शाम 05:23 से 27 फरवरी दोपहर 03:43 तक।
- शतभिषा नक्षत्र - 27 फरवरी दोपहर 03:43 से 28 फरवरी दोपहर 01:40 तक।
शुभ और अशुभ काल -27 फरवरी 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 27 February 2025)
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:16 से दोपहर 01:02 तक।
- अमृत काल - सुबह 06:02 से 07:31 तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:16 से सुबह 06:04 तक।
- राहू काल - दोपहर 2:05 से दोपहर 3:32 तक।