Aaj Ka Panchang 3 April 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 3 अप्रैल 2025, गुरुवार को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह तिथि 2 अप्रैल रात्रि 11:50 से 3 अप्रैल रात्रि 09:41 तक रहेगी। आज गुरुवार को प्रभु हरि नारायण की पूजा करना न भूलें। आज चैत्र नवरात्री का पांचवा दिन है और मां के स्कंदमाता स्वरुप की पूजा की जानी है। पंचांग के अनुसार आज 3 अप्रैल को सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 3 अप्रैल शाम 06:21 तक वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -3 अप्रैल 2025
(Suryoday or Suryast Time 3 April 2025)
- सूर्योदय का समय - 3 अप्रैल सुबह 6:20 बजे।
- सूर्यास्त का समय - 3 अप्रैल शाम 6:39 बजे।
- चन्द्रोदय का समय -3 अप्रैल सुबह 9:58 बजे।
- चन्द्रास्त का समय - 4 अप्रैल सुबह 12:20 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र -3 अप्रैल 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 3 April 2025)
- सौभाग्य योग - 3 अप्रैल सुबह 02:49 से 4 अप्रैल सुबह 12:01 तक।
- शोभन योग - 4 अप्रैल सुबह 12:01 से 4 अप्रैल रात्रि 09:45 तक।
- रोहिणी नक्षत्र - 2 अप्रैल सुबह 08:49 से 3 अप्रैल सुबह 07:02 तक।
- म्रृगशीर्षा नक्षत्र - 3 अप्रैल सुबह 07:02 से 4 अप्रैल सुबह 05:51 तक।
- आद्रा नक्षत्र - 4 अप्रैल सुबह 05:51 से 5 अप्रैल सुबह 05:20 तक।
शुभ और अशुभ काल -3 अप्रैल 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 3 April 2025)
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:05 से दोपहर 12:54 तक।
- अमृत काल - रात्रि 09:28 से रात्रि 10:59 तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:44 से सुबह 05:32 तक।
- राहू काल - दोपहर 2:02 से दोपहर 3:34 तक।