Aaj Ka Panchang 7 March 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2025, शुक्रवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। यह तिथि 6 मार्च सुबह 10:51 से 7 मार्च सुबह 09:18 तक रहेगी। आज शुक्रवार माता लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। आज से होलाष्टक की शुरुआत है और दुर्गाष्टमी व्रत भी रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 7 मार्च सुबह 11:45 तक वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -7 मार्च 2025
(Suryoday or Suryast Time 7 March 2025)
- सूर्योदय का समय - 7 मार्च सुबह 6:46 बजे।
- सूर्यास्त का समय - 7 मार्च शाम 6:28 बजे।
- चन्द्रोदय का समय -7 मार्च दोपहर 12:07 बजे।
- चन्द्रास्त का समय - 8 मार्च सुबह 2:28 बजे।
शुभ योग और नक्षत्र -7 मार्च 2025
(Shubh Yog Aur Nakshatra 7 March 2025)
- प्रीति योग - 6 मार्च रात्रि 08:29 से 7 मार्च शाम 06:14 तक।
- आयुष्मान योग - 7 मार्च शाम 06:14 से 8 मार्च शाम 04:24 तक।
- म्रृगशीर्षा नक्षत्र - 7 मार्च सुबह 12:05 से 7 मार्च रात्रि 11:32 तक।
- आद्रा नक्षत्र - 7 मार्च रात्रि 11:32 से 8 मार्च रात्रि 11:28 तक।
शुभ और अशुभ काल -7 मार्च 2025
(Shubh Aur Ashubh Kaal 7 March 2025)
- अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:14 से दोपहर 01:01 तक।
- अमृत काल - दोपहर 02:55 से शाम 04:29 तक।
- ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:09 से सुबह 05:57 तक।
- राहू काल - सुबह 11:10 से दोपहर 12:37 तक।