Logo
Trigrahi Yog in Leo Horoscope August 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त माह में कई ग्रह गोचर करेंगे। इनमें बुध,शुक्र, सूर्य,मंगल और शुक्र समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर शामिल रहेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन अथवा गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से देखने को मिलेगा।

Trigrahi Yog in Leo Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त माह में कई ग्रह गोचर करेंगे। इनमें बुध,शुक्र, सूर्य,मंगल और शुक्र समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर शामिल रहेगा। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन अथवा गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से देखने को मिलेगा। 

वैदिक पंचांग के अनुसार - 

  • 22 अगस्त 2024 तक बुध ग्रह सिंह राशि में रहेंगे। 
  • शुक्र ग्रह 31 जुलाई से 22 अगस्त 2024 तक सिंह राशि में रहेंगे। 
  • सूर्य देव भी 16 अगस्त 2024 को सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 

इस पूरे गोचर क्रम में सिंह राशि में 8 दिनों तक सूर्य,बुध और शुक्र मिलकर त्रिग्रही योग का निर्माण करेंगे। इसमें बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग और शुक्रादित्य योग शामिल है। इस अद्भुत संयोग की वजह से 4 राशियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। चलिए जानते है उनके बारे में। 

मेष राशिफल -त्रिग्रही योग 2024
(Mesh Rashifal Trigrahi Yog) 

त्रिग्रही योग मेष राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इन जातकों को संतान की तरफ से शुभ सूचना प्राप्त होगी। साथ ही कारोबारी जातकों को अच्छा मुनाफा होने के योग है। आमदनी बढ़ेगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। 

सिंह राशिफल -त्रिग्रही योग 2024
(Singh Rashifal Trigrahi Yog) 

सिंह राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध होने वाला है। इन जातकों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। लव लाइफ में भी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों की तारीफ के हक़दार बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। 

वृश्चिक राशिफल -त्रिग्रही योग 2024
(Vrashchik Rashifal Trigrahi Yog) 

सूर्य, बुध, शुक्र के मिलन से बनने वाले त्रिग्रही योग का लाभ वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर होगा। इस राशि के बेरिजगार जातकों की नौकरी तलाश पूरी होगी। नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और आमदनी बढ़ेगी। कारोबार में प्रॉफिट स्केल बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन व्यतीत होगा। 

धनु राशिफल -त्रिग्रही योग 2024
(Dhanu Rashifal Trigrahi Yog) 

सूर्य, बुध, शुक्र के मिलन से बन रहे त्रिग्रही योग का लाभ धनु राशि के जातकों को भी मिलेगा। इन जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलने लगेगा। नौकरीपेशा जातकों को करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। घर में मांगलिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

CH Govt hbm ad
5379487