Logo
Vrindavan Janmashtami 2024: आज 26 अगस्त 2024 सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्त्व माना गया है। आज के दिन प्रभु श्री कृष्ण के बाल स्वरुप की पूजा-अर्चना की जाती है।

Vrindavan Janmashtami 2024: आज 26 अगस्त 2024 सोमवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व का विशेष महत्त्व माना गया है। आज के दिन प्रभु श्री कृष्ण के बाल स्वरुप की पूजा-अर्चना की जाती है। द्वापर युग में वृंदावन में भगवान कृष्ण ने अलग-अलग लीलाएं की। आज भी यह स्थान भारतभूमि पर स्थित है। आज जन्माष्टमी के दिन वृंदावन में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है। देशभर से कृष्ण भक्त वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में स्थित जन्माष्टमी के सेलिब्रेशन को देखने के लिए आते है। जानते है वृंदावन में जन्माष्टमी कब मनाई जायेगी। 

वृंदावन में कब है जन्माष्टमी
(Vrindavan me Kab Hai Janmashtami) 

वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 27 अगस्त 2024 मंगलवार को मनाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे वृंदावन में मथुरा से ठीक एक दिन बाद जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष बांके बिहारी मंदिर में 27 अगस्त रात्रि  2 बजे मंगला आरती होगी। यह आरती सालभर में सिर्फ एक ही बार होती है। 27 अगस्त रात्रि 12 बजे लड्डू गोपाल जी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा, जोकि पूरे 2 घंटे तक चलता है। 

आप जब वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन करने जाएंगे, तो आप देखेंगे कि प्रभु के दर्शन भक्तों को रुक-रुक कर करवाए जा रहे है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि, मान्यता है कि श्री कृष्ण का स्वरुप मनमोहक है, जिसे देखकर भक्त प्रभु की भक्ति से वशीभूत होकर सुध बुध खो बैठते हैं।

वृंदावन मंगला आरती की मान्यता
(Vrindavan Mangla Aarti Manyata) 

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में साल में सिर्फ एक बार ही मंगला आरती होती है। मंगला आरती सिर्फ जन्माष्टमी के दिन ही की जाती है। मान्यताओं की माने तो वृंदावन के निधिवन में स्वामी हरिदास जी साधना और भक्ति से प्रसन्न होकर बांके बिहारी जी प्रकट हुए थे। मान्यता यह भी है कि आज भी श्री कृष्ण अपनी रानी और गोपियों के साथ यहां रासलीला करते है और तीसरे प्रहर में आकर विश्राम करते है। इसके बाद मंगला आरती कर उन्हें उठाया जाता है। 

वृंदावन मंगला आरती का समय 2024
(Vrindavan Mangla Aarti Samay) 

इस वर्ष 27 अगस्त 2024 मंगलवार के दिन वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती रात में करीब 2 बजे के आसपास होगी। मंगला आरती का समय ग्रह नक्षत्र के अनुसार ही तय किया जाता है। 

27 अगस्त 2024 मंगलवार के दिन लड्डू गोपाल जी के जन्म के साथ ही रात में करीब 2 बजे के आसपास मंगला आरती की जाती है। मंगला आरती का समय ग्रह नक्षत्र के अनुसार 28 अगस्त की रात्रि को 01 बजकर 45 मिनट पर होना तय माना जा रहा है। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

5379487