Logo
Car Safety Tips: कार चलाते समय ब्रेक का सही तरह काम करना जरूरी है। आपकी गाड़ी में नॉर्मल ब्रेक के साथ हैंडब्रेक भी होता है। आइए जानते हैं हैंडब्रेक से जुड़ी बड़ी बातें।

Car Safety Tips: अपनी कार को ड्राइव करते वक्त सुरक्षित तरीके से रोकने के लिए ब्रेक का अच्छे से काम करना बहुत जरूरी होता है। लंबे समय से दुनियाभर की गाड़ियों में नॉर्मल ब्रेक सिस्टम के साथ ही हैंडब्रेक भी दिया जाता है। लेकिन लापरवाही बरतने पर हैंडब्रेक भी फेल हो सकते हैं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि हैंडब्रेक फेल होने से पहले किस तरह के संकेत देता है।

1) क्यों दिए जाते हैं हैंडब्रेक?
सभी तरह की कारों में कंपनियों की ओर से हैंडब्रेक (Handbrake) को दिया जाता है। इस ब्रेक को आपात ब्रेक के तौर पर भी जाना जाता है। इस तरह के ब्रेक को लगाने के लिए ड्राइवर के दाएं हाथ पर एक लीवर दिया जाता है। वहीं, कुछ आधुनिक कारों में यह पैर के पास भी दिया जाता है। ड्राइविंग के दौरान हादसों से बचने के लिए हैंडब्रेक का इस्तेमाल आखिरी मौके पर किया जाता है।

2) हैंडब्रेक कब होता है फेल?
आमतौर पर हैंडब्रेक को काफी कम उपयोग किया जाता है, इसलिए इसके फेल होने का खतरा काफी कम होता है। लेकिन कुछ संकेत हैं जो हैंडब्रेक फेल होने की ओर इशारा करते हैं:
- टाइट हैंडब्रेक: अगर गाड़ी में हैंडब्रेक सामान्य से ज्यादा टाइट हो जाए तो इसकी वायर में गड़बड़ी हो सकती है।
- कम पकड़: अगर हैंडब्रेक लगाने पर यह टायर पर काफी धीरे या काफी कम पकड़ बनाता है तो इसे चेक करवाना चाहिए।
- लोड न लेना: अगर सामान्य हालात में हैंडब्रेक लोड नहीं ले रहा है और इसे लगाने पर भी कार पूरी तरह से नहीं रुक रही है तो यह कार के हैंडब्रेक फेल होने का संकेत हो सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान: 
कार के सामान्य ब्रेक की तरह ही हैंडब्रेक को भी समय-समय पर उपयोग करते रहना बेहतर रहता है।
- सर्विसिंग: सर्विस के समय भी हैंडब्रेक को चेक करवाएं और जरूरत हो तो ऑयल या ग्रीस लगवाएं।
- लाइट संकेत: अगर हैंडब्रेक हटाने के बाद भी कार में हैंडब्रेक की लाइट जलती है तो मैकेनिक के पास जाकर चेक करवाएं।

इन बातों का ध्यान रखते हुए आप अपनी कार के हैंडब्रेक को सही स्थिति में रख सकते हैं और संभावित हादसों से बच सकते हैं। नियमित देखभाल और समय-समय पर चेकअप कराना जरूरी है ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।

(मंजू कुमारी) 
 

5379487