Discount Offere: टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी रेंज पर आकर्षक छूट का ऐलान किया है। इसमें पिछले दिनों लॉन्च हुई Tata Curvv EV, लोकप्रिय Nexon EV और Punch EV और एंट्री-लेवल Tiago EV शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी अपनी कुछ पेट्रोल/डीज़ल कारों जैसे Tiago, Tigor और Altroz पर भी आकर्षक ऑफर्स दे रही है।
1)Tata Curvv EV– ₹1.71 लाख तक की छूट
Tata Curvv EV पर वैरिएंट के आधार पर ₹1.71 लाख तक का लाभ मिल रहा है, खासकर 2024 के अनसोल्ड स्टॉक पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। यह कार तीन ट्रिम्स – Creative, Accomplished, और Empowered में आती है। इसमें 45 kWh और 55 kWh बैटरी पैक का विकल्प दिया गया है, जो अधिकतम 502 किमी की रेंज प्रदान करता है।
कीमत (एक्स-शोरूम): ₹17.49 लाख से ₹21.99 लाख
2) Tata Nexon EV – ₹1.41 लाख तक का लाभ
सबसे ज़्यादा बिकने वाली टाटा ईवी में शामिल Nexon EV पर ₹1.41 लाख तक की छूट दी जा रही है। इसे 2020 में लॉन्च किया गया था और 2023 में एक मेजर अपडेट मिला। अब यह 30 kWh और 45 kWh बैटरी ऑप्शन के साथ आती है, जबकि 40.5 kWh वैरिएंट को बंद कर दिया गया है।
कीमत (एक्स-शोरूम): ₹12.49 लाख से ₹16.99 लाख
ये भी पढ़ें...एक बार फिर सड़क पर दौड़ेते दिखा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कम कीमत में ज्यादा रेंज मिलेगी
3) Tata Tiago EV – ₹1.30 लाख तक की छूट
Tiago EV, जो टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, पर ₹1.30 लाख तक की छूट दी जा रही है। 2025 मॉडल में अब नया 10.25-इंच टचस्क्रीन, LED हेडलैंप, और नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसे 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक में पेश किया गया है।
कीमत (एक्स-शोरूम): ₹7.99 लाख से ₹11.14 लाख
ये भी पढ़ें...गर्मी में बेहद जरूरी है टायरों की देखभाल, सेफ राइड के लिए अपनाएं 5 जरूरी उपाय
4) Tata Punch EV – ₹1.20 लाख तक की छूट
Punch EV, जो 2024 की शुरुआत में लॉन्च हुई थी, पर भी ₹1.20 लाख तक का लाभ मिल रहा है। यह टाटा का पहला मॉडल है जो Acti.ev प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसमें 25 kWh और 35 kWh बैटरी ऑप्शन हैं और कुल मिलाकर 20 वैरिएंट्स में आती है।
कीमत (एक्स-शोरूम): ₹9.99 लाख से ₹14.44 लाख
इंजन वाले मॉडल्स पर भी डिस्काउंट
टाटा मोटर्स ने अपनी कुछ ICE (इंटरनल कम्बशन इंजन) कारों जैसे Tiago, Tigor, और Altroz पर भी ₹30,000 तक की छूट देने की घोषणा की है।
(मंजू कुमारी)