Logo
हीरो विडा Z इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। विडा Z हाल ही में लॉन्च किए गए विडा V2 पर बेस्ड है।

Hero Vida Z spotted testing in India: हीरो विडा Z इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फिर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। विडा Z हाल ही में लॉन्च किए गए विडा V2 पर बेस्ड है। हालांकि, यह काफी अलग दिखता है। यहां देखा गया टेस्ट म्यूल EICMA में दिखाए गए विडा Z से काफी मिलता-जुलता है। हालांकि, यह येलो कलर में थोड़ा आकर्षक है। वास्तव में इसका डिजाइन पारंपरिक स्कूटरों में देखे गए डिजाइन के काफी करीब है। फॉन्ट एप्रन से लेकर साइड पैनल और टेल सेक्शन तक, स्कूटर साफ-सुथरा दिखता है। इसे सबसे पहले इटली में आयोजित मोटर शो EICMA 2024 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। 

LED लैम्प और टर्न इंडिकेटर मिलेंगे
हीरो विडा Z के प्रोटोटाइप में एक नए सिंगल-टोन येलो शेड की मौजूदगी का संकेत मिलता है। अन्य V2 वैरिएंट की तरह, इसमें LED हेडलैंप, LED टेल लैंप सिग्नेचर और स्लीक LED टर्न इंडिकेटर्स देख सकते हैं, जबकि डुअल-स्पोक एलॉय व्हील्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स का डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसका प्रमुख अंतर थोड़ा बदला हुआ टेल लैंप और बिना एक्सटेंशन के अपडेट किया गया फ्रंट एप्रन है, जो इसे एक साफ-सुथरा लुक देता है। साइड प्रोफाइल को भी एक नए सिंगल-पीस ट्यूबलर ग्रैब रेल और सिंगल-पीस सीट के साथ ट्विक किया गया है।

ये भी पढ़ें... 168 किलो की बाइक हेलमेट से लटकाई, इतना मजबूत है इस कंपनी का हेलमेट

फुल चार्ज पर 165Km की IDC रेंज 
कंपनी का दावा है कि विडा Z मॉड्यूलर आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। इसमें शामिल कॉस्मेटिक चेंजेस को देखते हुए इसे एक नए मॉडल के रूप में पेश कर सकता है। जल्द ही अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। मौजूदा विडा V2 लाइनअप के सभी वैरिएंट में बैटरी क्षमता और प्रदर्शन में अंतर है। V2 लाइट में 2.2 kWh की बैटरी है जिसकी दावा की गई रेंज 94Km है जबकि V2 प्लस में 3.44 kWh का बड़ा बैटरी पैक है, जो 143Km की रेंज देता है। रेंज-टॉपिंग V2 Pro में 3.94 kWh की बैटरी है जो एक बार चार्ज करने पर 165Km की IDC रेंज देती है।

ये भी पढ़ें... एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान दिख गई ये कार, सिंगल चार्ज पर 473Km होगी रेंज

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन मिलेगा
परफॉर्मंस के मामले में V2 लाइट 69 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंचता है, जबकि V2 प्लस 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति प्राप्त कर सकता है। प्रो वैरिएंट में यह 90 किलोमीटर प्रति घंटे की गति है। यह केवल 2.9 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ सकता है। फीचर्स की बात करें तो इस स्कूटर में ऑल-LED लाइट्स और टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले शामिल है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन भी शामिल है। तीनों ट्रिम्स में रिमूवेबल बैटरी, एक TFT डिस्प्ले, LED लाइटिंग, कीलेस ऑपरेशन, क्रूज कंट्रोल और रीजनरेटिव ब्रेकिंग की सुविधा है जबकि प्रो वैरिएंट में 4 राइड मोड दिए गए हैं। उम्मीद है कि हीरो मोटोकॉर्प भारत में फेस्टि सीजन के आसपास विडा Z लॉन्च कर सकती है।

(मंजू कुमारी)

5379487