Logo
जगुआर ने अपनी लग्जरी कार आई-पेस (I-Pace) को भारतीय वेबसाइट से हटा लिया है। शादय इस इलेक्ट्रिक कार का सफर भारतीय बाजार में खत्म हो गया।

Jaguar I-Pace Delisted Indian Website: जगुआर ने अपनी लग्जरी कार आई-पेस (I-Pace) को भारतीय वेबसाइट से हटा लिया है। माना जा रहा है कि शायद इस इलेक्ट्रिक कार का सफर भारतीय बाजार में खत्म हो गया। ये कंपनी की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार भी थी। इसे 2021 में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपए थी। इससे पहले महिंद्रा ने अपनी 7-सीटर मजारो को वेबसाइट से हटाकर भारतीय बाजार में बंद किया।

4.6 मीटर से लंबी इलेक्ट्रिक कार
आई-पेस की लंबाई 4682 mm, चौड़ाई 2011mm और उंचाई 1566 mm है। इसके अलावा इसमें 2990 mm का ग्राउंड क्लियरेंस दिया है। यह कार 12 कलर्स में उपलब्ध थी। जिसमें फजी व्हाइट, कैलडेरा रेड, सैनेटोर्नी ब्लैक, यूलॉग व्हाइट, इंडस सिल्वर, फरेंजे रेड, कैसियम ब्लू, बोर्सको ग्रे, इगर ग्रे, पोर्टोफिनो ब्लू, पर्ल ब्लैक और अरूबा कलर शामिल रहे। एक सामान्य SUV के मुकाबले लंबी होने के चलते इसके अंदर बेहतर स्पेस भी मिलता है। 7 kW सिस्टम के साथ फुल चार्ज होने में 12 घंटे का समय लगता था।

सिंगल चार्ज पर 470km की रेंज
आई-पेस के में 90kWh का बैटरी पैक था, जिसे दो इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ा गया था। ये 389bhp का पावर और 696Nm का टॉर्क जनरेट करता था। मॉडल ने एक बार फुल चार्ज करने पर 470km (WLTP-रेटेड) की रेंज का दावा करता था। फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल-LED लाइटिंग, 19-इंच के एलॉय व्हील, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, पावर्ड टेलगेट, सराउंड-व्यू कैमरा, AC कंट्रोल के लिए टचस्क्रीन यूनिट, लेदर स्पोर्ट सीट और मेरिडियन-सोर्स्ड म्यूजिक सिस्टम था।

2 साल में कई रिकॉल जारी हुए
इसी साल मार्च में कंपनी ने इस आई-पेस ईवी के लिए आग लगने के खतरे के चलते रिकॉल किया था। ये रिकॉल अमेरिकी बाजार के लिए था। जगुआर ने अमेरिका में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर इस इलेक्ट्रिक कार के लिए रिकॉल जारी किया था। इस इलेक्ट्रिक कार के लिए इसके पहले 2022 में भी 6,400 यूनिट को एक सॉफ्टवेयर अपडेट लागू करने के लिए रिकॉल किया था।

(मंजू कुमारी)

5379487