Logo
Jawa Price Cut: जावा 350 अब तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। कीमतों में कटौती के बाद इसका नया एंट्री-लेवल वेरिएंट 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम भारत) से शुरू हो रहा है।

Jawa Price Cut: क्लासिक लीजेंड्स ने पहले जावा 350 के तीन नए वेरिएंट लॉन्च किए थे, जिनमें से दो अलॉय व्हील के साथ आते हैं। कंपनी ने लॉन्चिंग के वक्त इनकी कीमत 2.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम भारत) रखी थी। अब जावा 350 को एक नया एंट्री-लेवल वेरिएंट मिला है, जो कि 1.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम भारत) कीमत से शुरू होता है। कंपनी ने जावा 350 के चौथे वेरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है।

Jawa 350 में क्या है खासियतें?

  • अब जावा 350 के चार अलग-अलग वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। कंपनी ने इन्हें तीन कलर में पेश किया है- ओब्सीडियन ब्लैक, ग्रे और डीप फॉरेस्ट। जावा 350 को मैरून, ब्लैक, व्हाइट और मिस्टिक ऑरेंज शेड्स के साथ स्पोक और अलॉय व्हील्स के साथ बेचा जाना जारी रहेगा।
  • नए चौथे वेरिएंट की कीमतों में बदलाव के अलावा मोटरसाइकिल के मैकेनिक्स पहले जैसा ही है। जबकि जावा 350 अब मिक्स्ड मेटल व्हील के साथ उपलब्ध है। हालांकि, क्लासिक लेजेंड्स ने अब तक इसकी तस्वीरें साझा नहीं की हैं।

Jawa 350 की पॉवर और इंजन
जावा 350 बाइक 334cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से चलती है, जो 7,000rpm पर 22.5hp और 5,000rpm पर 28.1Nm पॉवर जनरेट करता है। जावा फिलहाल बेस स्पोक व्हील वेरिएंट को 1.99 लाख रुपए और अलॉय व्हील वेरिएंट को 2.08 लाख रुपए में बेच रही है। इस बीच टॉप-एंड क्रोम वेरिएंट के स्पोक व्हील्स की कीमत 2.15 लाख रुपए और अलॉय व्हील वेरिएंट की कीमत 2.23 लाख रुपए रखी गई है। (सभी कीमतें एक्स-शोरूम इंडिया) 

(मंजू कुमारी) 
 

5379487