Logo
Mahindra Thar: महिंद्रा थार 2020 में लॉन्च हुई थी और उसके बाद से भारत की सबसे लोकप्रिय लाइफस्टाइल एसयूवी बनी हुई है। पिछले कुछ महीनों में थार का वेटिंग पीरियड काफी कम हुआ है।

Mahindra Thar: महिंद्रा थार का वेटिंग पीरियड हाल के महीनों में काफी घटा है। 2020 में लॉन्च के बाद से यह भारत की सबसे लोकप्रिय लाइफस्टाइल एसयूवी बनी हुई है। इसकी भारी डिमांड के चलते कुछ वेरिएंट्स के लिए ग्राहकों एक साल से भी ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ रहा था। लेकिन अब प्रोडक्शन बढ़ने और मंथली डिलीवरी में सुधार के चलते वेटिंग पीरियड में काफी कमी आई है। 4x4 वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड अब 3 महीने तक हो गई है, जबकि 4x2 वेरिएंट के लिए यह 2 महीने से थोड़ा ज्यादा है।

महिंद्रा थार वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड

    वेरिएंट                           पेट्रोल                       डीजल

थार 4x2                         2 महीने से अधिक    2 महीने तक
थार 4x4 कन्वर्टिबल टॉप    3 महीने तक           3 महीने तक
थार 4x4 हार्ड टॉप             3 महीने तक           2 महीने तक

महिंद्रा थार 4x4 वेटिंग पीरियड 
थार 4x4 के टॉप वेरिएंट्स जैसे- हार्ड टॉप पेट्रोल और कन्वर्टिबल वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड अब 3 महीने तक है। हार्ड टॉप डीजल वेरिएंट की डिलीवरी का समय 2 महीने से थोड़ा अधिक है। थार 4x4 में 152hp पावर वाला 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 132hp पावर वाला 2.2-लीटर डीजल इंजन विकल्प के तौर पर उपलब्ध है। दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। थार 4x4 पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतें ₹14.30 लाख से ₹17 लाख के बीच हैं, जबकि डीजल वेरिएंट्स की कीमत ₹14.85 लाख से ₹17.60 लाख तक है।

महिंद्रा थार 4x2 वेटिंग पीरियड 
थार 4x2 डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 2 महीने तक है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट के लिए यह 2 महीने से थोड़ा ज्यादा है। थार 4x2 में 1.5-लीटर डीजल इंजन है, जो 118hp की पावर और 300Nm का टॉर्क देता है। डीजल इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, जो थार 4x4 के साथ आता है, केवल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। इस वेरिएंट की कीमतें ₹11.35 लाख से ₹14.10 लाख तक हैं। (सभी कीमतें एक्स-शोरूम, इंडिया) 

(मंजू कुमारी)

jindal steel jindal logo hbm ad
5379487